फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sending blood samples abroad for embryo test

Jind News: भ्रूण जांच के लिए विदेश भेज रहे खून के सैंपल

Thu, 11 May 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sending blood samples abroad for embryo test
लाडो पंचायत को संबोधित करते हुए सुनील जागलान।
जींद। सेल्फी विद डॉटर अभियान के संस्थापक सुनील जागलान ने बताया कि हरियाणा राज्य दिल्ली, राजस्थान, पंजाब तथा उत्तर प्रदेश की सीमाओं से घिरा हुआ है। यहां के लोग भ्रूण लिंग की जांच के लिए सैंपल पड़ोसी राज्यों में भेज रहे हैं। बहुत से धनी लोग विदेशों में भी जांच के लिए सैंपल भेजते हैं। इसके चलते सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन ने भ्रूण हत्या के विरोध में अभियान चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी टीम की लड़कियों ने भ्रूण हत्या पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत टीम की बेटियां गांव-गांव जाकर महिलाओं को इस बारे में जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जनमत संग्रह करवाए जाएंगे। उनके अनुसार हरियाणा में लिंगानुपात लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेल्फी विद डॉटर अभियान को देश का सबसे चर्चित और बेटियों को सम्मान दिलाने वाला अभियान माना है। सुनील जागलान के अनुसार उन्होंने व उनकी टीम ने अब बेटियों को कोख में बचाने के लिए देशभर में अभियान शुरू करने का फैसला किया है। हरियाणा के जींद व हिसार की लड़कियां अब न केवल प्रदेश बल्कि देश के कई राज्यों में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगी। कोख में बेटी की जान बचाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में अभियान शुरू किया गया था। इसका असर बीबीपुर गांव के साथ जिले व राज्य में साफ दिखने लगा है। सेल्फी विद डॉटर अभियान से हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार आया है। इससे प्रेरित होकर उन्होंने गांव बीबीपुर में लाडो पंचायत का आयोजन किया और एक ऑनलाइन लाडो पंचायत भी की। इसमें उनकी टीम की देशभर की लड़कियां जुड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की बेटियां बोलीं-वह खुद अपने सम्मान की लड़ाई लड़ेंगी
बीबीपुर में हुई लाडो पंचायत में पहुंची हिसार जिला के कंवारी गांव की सोनू ने कहा कि यह एक सामाजिक बुराई है। कन्या भ्रूण हत्या अब एक विश्व समस्या बन चुका है। जींद के गांव बीबीपुर की रहने वाली रीतू ने कहा कि अब समय आ गया है, जब बेटियों को ही बेटियों के अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। मामले में वह आमजन को जागरूक करने के साथ गर्भवती महिलाओं से भी मुलाकात करेंगी, ताकि वह खुद भ्रूण की जांच करवाने का विरोध कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed