फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Self. Tribute paid to Tau Devi Lal on his death anniversary

Jind News: स्व. ताऊ देवी लाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Sun, 07 Apr 2024 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Self. Tribute paid to Tau Devi Lal on his death anniversary
जजपा की जिला ईकाई रोहतक रोड पर चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए
जींद। जननायक जनता पार्टी की जिला ईकाई की ओर से स्वर्गीय ताऊ देवी लाल की पुण्यतिथि देवी लाल चौक रोहतक रोड पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। चौधरी देवी लाल 25 सितंबर 1914 को सिरसा जिला के तेजा खेड़ा गांव में लेखराम सिहाग के घर पैदा हुए और 6 अप्रैल 2001 को देह त्याग किया था, लेकिन उनकी आत्मा आज भी हरियाणा प्रदेश के लोगों में निवास करती है। चौधरी देवी लाल सन 1987 में हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री और 1989 में देश के उपप्रधानमंत्री बने। इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश के लोगों के लिए अनेकों प्रकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को लागू किया।
विज्ञापन

जिला जिला प्रधान कृष्ण राठी व जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि और प्रदेश प्रचार सचिव कुलदीप रंधावा ने ने बताया कि उन्होंने साइकिल टोकन, टीवी व रेडियों के टोकन व चुंगी कर को समाप्त करने का कार्य किया। वहीं पर गांव-गांव चौपाल बनवाने, जच्चा-बच्चा योजना और स्कूली छात्रों के बस पास और वृद्धावस्था सम्मान भत्ता जैसी अनेकों जन-कल्याणकारी योजनाएं लागू की, उन्होंने पिछड़ा वर्ग ओर अनुसूचित जाति के लिए नंबरदारी व राजनीति में हिस्सेदारी देने का काम किया। वह अपने आप में एक व्यक्ति न होकर एक संस्था थी उनका दर्शन-शास्त्र अतुलनीय था। इस अवसर पर हलका प्रधान सुनील रेढू कंडेला, युवा शहरी प्रधान विकास जांगड़ा, महिला प्रदेशउपाध्यक्ष अमिता ढांडा, धर्मबीर रेढू, बिट्टू नैन, काला नाई व गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed