फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Security arrangements at examination centers will be under CCTV surveillance.

Jind News: 21 जून को छह केंद्रों पर 3018 विद्यार्थी देंगे नीट की परीक्षा

Sat, 06 Jun 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements at examination centers will be under CCTV surveillance.
05जेएनडी19-नीट परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में दिशा-निर्देश देते एडीसी प्रदीप कुमार। स्रोत प्रश
जींद। 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी संबंध में शुक्रवार को एडीसी प्रदीप कुमार ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडीसी ने बताया कि जिले में कुल छह परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां तीन हजार 18 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें राजकीय कॉलेज में 600 परीक्षार्थी, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद ब्लॉक में 594 और सीवी रमन ब्लॉक में 528 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

भारत सिनेमा के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 408 परीक्षार्थी, डिफेंस कॉलोनी स्थित गर्ल्स मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 312 परीक्षार्थी, पीआईजी कॉलेज फॉर वूमेन में 576 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा दिलवानी सुनिश्चित की गई है। यह परीक्षा दोपहर बाद दो से 5:15 मिनट तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से रहते पूरी कर ली जाए, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बैठने की उचित व्यवस्था और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए जाएं। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस अड्डा से परीक्षा केंद्रों तक सीटी बसों व अन्य यातायात साधनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा एम्बुलेंस के साथ उपलब्ध करवाई जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम तैयार रखी जाए।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य आवश्यक तकनीकी प्रबंध समय रहते पूरे हो। इस अवसर पर एसडीएम सत्यवान मान, सीटीएम मोनिका रानी, रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन, डीएसपी संदीप कुमार, जिला नोडल अधिकारी एनटीए सुरेंद्र मौजूद रहे।



केंद्र में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध
परीक्षा के दिन 1:15 बजे सभी सेंटर खुल जाएंगे। परिक्षार्थियों के लिए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना बेहद जरूरी है क्योंकि बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन सहित अन्य प्रक्रियाएं समय पर पूरी करनी होती हैं। परीक्षार्थी अपने साथ केवल एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र ही लेकर आएं। इसके अलावा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गैजेट या अन्य प्रतिबंधित वस्तु परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों पर मीडिया कर्मियों और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed