{"_id":"6349bfc88440e022186e51cd","slug":"seats-increased-in-ten-faculties-of-crsu-jind-news-rtk6608948182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएसयू में दस संकायों में बढ़ाई सीटें, दाखिले के लिए 15 अक्तूबर तक खोला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएसयू में दस संकायों में बढ़ाई सीटें, दाखिले के लिए 15 अक्तूबर तक खोला पोर्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सीआरएसयू में पीजी के दस संकायों में सीटों की बढ़ोतरी करके पोर्टल को खोला गया है। इसके लिए केवल आज का दिन बचा है। दाखिला लेने के इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिन विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन पहले करवा रखा है। उनको दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने की आवश्यकता नहीं है। बची हुई सीटों पर 17 अक्तूबर को फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी। जिसमें विद्यार्थी संबंधित विभाग में आकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। विश्वविद्यालय कु लपति डॉ. रणपाल सिंह ने बताया कि कुछ विभागों में सीटें पूरी होने की वजह से कुछ विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हो पाया और विद्यार्थी वेटिंग लिस्ट के इंतजार में रह गए थे। इस वजह से विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन विभागों में सीटें बढ़ाने का फैसला लिया। कुछ विभागों में बची हुई सीटों पर भी दोबारा पोर्टल ओपन किया है ताकि विद्यार्थी इनका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। दरअसल विश्वविद्यालय में पीजी संकाय में सीटों की संख्या को बढ़ाने के लिए एबीवीपी व इनसो समेत कई विद्यार्थी संगठनों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा था। विद्यार्थी संगठनों की मांगों को देखते हुए व विद्यार्थियों की बेहतर भविष्य के लिए कुलपति ने दस संकायों में सीटों की बढ़ौतरी विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए अवसर दिया है।
बाक्स
इन विभागों में बढ़ी सीट
संकाय निर्धारित सीट बढी हुई सीट
एमएससी फि जिक्स 40 60
एमएससी केमिस्ट्री 40 60
पत्रकारिता 30 35
एमबीए 60 70
संगीत व नृत्य विभाग 15 20
एमएससी जूलॉजी 50 60
एमएससी बॉटनी 50 60
एमकॉम में 50 60
एमए हिंदी 50 60
एमए इंग्लिश 50 60