{"_id":"6ad14551ccd268cd4d01f88d","slug":"foundation-stone-laid-for-mini-community-centers-in-five-villages-villagers-will-get-facilities-jind-news-c-199-1-jnd1003-162200-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पांच गांवों में मिनी कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पांच गांवों में मिनी कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
15 जुलाना 02: करसोला गांव में मिनि कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास करते मोहन लाल बडौली। स्रोत: का
- फोटो : Samvad
जुलाना। ग्रामीणों को शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अब गांव में ही बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाया गया है। जुलाना क्षेत्र के गतौली, देवरड़, किनाना, करसोला और लजवाना कलां में मिनी कम्युनिटी सेंटर बनाए जाएंगे।
प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर 33 लाख रुपये खर्च होंगे। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने वीरवार को इन केंद्रों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने की।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन
मिनी कम्युनिटी सेंटर बनने से ग्रामीणों को शादी-विवाह, पारिवारिक समारोह और सामाजिक आयोजनों के लिए गांव में ही स्थान मिल सकेगा। इससे लोगों को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए दूर-दराज के स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग करने और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को नशामुक्त हरियाणा बनाने का संकल्प भी दिलाया।
गतौली में 15 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मंजूर
गतौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैप्टन योगेश बैरागी ने बताया कि गांव में 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। इन कार्यों को धरातल पर उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। शेष विकास कार्य भी जल्द शुरू करवाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाना भी प्राथमिकता है।
एक सप्ताह में 13 गांवों में शुरू होगा काम
कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों का समग्र विकास करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र के कुल 13 गांवों में मिनी कम्युनिटी सेंटर बनाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों का निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर शुरू करवाने का लक्ष्य है। इससे ग्रामीणों को सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और गांवों में सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।