फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seal issued for the fort of Kilajfargarh village

Jind News: किलाजफरगढ़ गांव के किले की जारी हुई मुहर

Sat, 27 Jul 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Jul 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Seal issued for the fort of Kilajfargarh village
डाकघर में मुहर का विमोचन करते अधिकारी। संवाद
जुलाना। किलाजफरगढ़ गांव के किले की डाक विभाग ने कारगिल विजय दिवस पर मुहर जारी कर दी। इस अवसर पर किलाजफरगढ़ गांव के डाकघर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर करनाल मंडल के प्रवर अधीक्षक दविंद्र सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन

दविंद्र सिंह ने कहा कि स्थायी सचित्र रद्दीकरण अर्थात पीपीसी एक अद्वितीय डिजाइन है, जो किलाजफरगढ़ गांव की समृद्ध और सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाता है। स्थानीय समुदाय में इसका महत्व बनाए रखता है। इस विशेष रद्दीकरण का जारी होना स्थानीय इतिहास का संरक्षित करने और एक सार्थक व शैक्षणिक शौक के रूप में डाक टिकट संग्रह को बढ़ावा देने के लिए डाक विभाग की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। इस दौरान कार्यक्रम में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर डाॅ. कर्म सिंह, सरपंच हरदीप सिंह, उपमंडल निरीक्षक मनीष गहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed