{"_id":"5f494bd08ebc3e4ad84d0931","slug":"sdo-of-irrigation-department-accused-of-indecency-beldars-complain-in-police-station-jind-news-rtk570932562","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग के एसडीओ पर लगाया अभद्रता करने का आरोप, बेलदारों ने थाने में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग के एसडीओ पर लगाया अभद्रता करने का आरोप, बेलदारों ने थाने में दी शिकायत
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के एसडीओ के खिलाफ शिकायत लेकर जुलाना थाना पहुंचे बेलदार।
- फोटो : Jind
सिंचाई विभाग के एसडीओ अनिल कुमार पर उनके ही विभाग के बेलदारों ने अभद्र व्यवहार करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। बेलदार शुक्रवार को इसकी शिकायत लेकर जुलाना थाने पहुंचे। वहीं एसडीओ ने आरोपों को झूठा बताते हुए बेलदारों पर ड्यूटी से बचने के लिए ड्रामा करना बताया है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को अन्य बेलदारों के साथ जुलाना थाना पहुंचे राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रामकली सेक्शन में कार्यरत है। वीरवार को लुदाना माइनर पुल के पास एसडीओ अनिल कुमार ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक गालियां दीं। यहां तक की अंजाम भुगतने की बात कही। जब वह शुक्रवार को कर्मचारियों से मिलने के लिए दफ्तर पहुंचा तो एसडीओ के साथ बेलदार नरेंद्र ने भी उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और गालियां दीं। राहुल व अन्य बेलदारों ने एसडीओ अनिल कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
इस बार में एसडीओ अनिल कुमार ने कहा कि वीरवार को वह लुदाना माइनर पर निरीक्षण करने गए थे। यहां पर बेलदार ड्यूटी से गायब मिला। इस पर उन्होंने उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया था। शुक्रवार को 5-7 बेलदार जुलाना सिंचाई कार्यालय पहुंचे और नरेंद्र की पिटाई कर दी। नरेंद्र की पिटाई इसलिए की गई, क्योंकि उसने ड्रेस पहनी हुई थी। इसके अलावा नरेंद्र का सामान भी कमरे से बाहर फेंकते हुए कार्यालय में तोड़फोड़ की। इसकी शिकायत भी उन्होंने उच्च अधिकारियों और पुलिस को दी है। उन्होंने कहा कि बेलदार सही ढंग से ड्यूटी नहीं करते हैं न ही ड्रेस पहनते हैं। यूनियन को भी इस बात से अवगत करवाया जा चुका है। बेलदार नरेंद्र ड्रेस पहनता है, इसलिए इन लोगों ने उसकी पिटाई की है। मुझ पर दबाव बनाने के लिए कुछ बेलदार झूठा आरोप लगा रहे हैं। इस बारे में जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि एसडीओ के खिलाफ बेलदारों ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।