फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SDM Says: You Can Fill Out Your and Your Family's Details Online from Home

Jind News: एसडीएम बोले-घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे अपनी व परिवार की जानकारी

Tue, 07 Apr 2026 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
SDM Says: You Can Fill Out Your and Your Family's Details Online from Home
06जेएनडी12:प्रशिक्षण शिविर में जानकारी देते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। एसडीएम जगदीश चंद्र ने जनगणना 2027 को लेकर बताया कि इस बार नागरिकों को पहली बार स्वयं जनगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा दी जा रही है। इससे आमजन अपनी भागीदारी खुद सुनिश्चित कर सकेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में जनगणना से जुड़े कर्मचारियों को नई तकनीकी प्रक्रियाओं और डिजिटल माध्यमों के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। स्वयं जनगणना प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह पोर्टल पारंपरिक घर-घर सर्वे शुरू होने से 15 दिन पहले तक खुला रहेगा जिससे लोगों को पर्याप्त समय मिल सकेगा।
उन्होंने जानकारी दी कि पोर्टल अंग्रेजी के साथ-साथ 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग आसानी से इसका उपयोग कर सकेंगे।
एसडीएम ने बताया कि स्वयं जनगणना अवधि समाप्त होने के बाद हाउस-लिस्टिंग ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। इसके तहत जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। जो लोग ऑनलाइन सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे उन्हें पारंपरिक प्रक्रिया के तहत शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार पूरी जनगणना प्रक्रिया तकनीक आधारित होगी और कर्मियों को मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संग्रह की सुविधा दी जाएगी जिससे जानकारी तुरंत केंद्रीय सर्वर पर अपडेट हो सकेगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार रणबीर सिंह और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed