फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SDM and DSP Inspect De-addiction Center

Jind News: एसडीएम और डीएसपी ने नशा मुक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

Wed, 06 May 2026 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
SDM and DSP Inspect De-addiction Center
05जेएनडी22-नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान जानकारी लेते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र। संव
नरवाना। संजीवनी मनोरोग अस्पताल एवं नशा मुक्ति केंद्र गढ़ी का मंगलवार को एसडीएम जगदीश चंद्र और डीएसपी कमलदीप राणा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. संकल्प मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह स्पेशल निरीक्षण विभागीय नियमों के तहत किया गया है। नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन के लिए तीन वर्ष का लाइसेंस जारी किया जाता है जिसके बाद केंद्र संचालक को नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होता है। लाइसेंस रिन्युअल के लिए केंद्र में निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र में मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त संसाधन, बेड की उपलब्धता, स्वच्छ शौचालय, निर्बाध बिजली व्यवस्था, ऑक्सीजन सुविधा, नशा रोधक उपकरण और दवाइयों के साथ-साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि गढ़ी स्थित इस नशा मुक्ति केंद्र का लाइसेंस 28 मई को समाप्त हो रहा है। इसी के मद्देनजर केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं और सेवाओं की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केंद्र विभागीय शर्तों और मानकों पर खरा उतर रहा है। इसलिए इसे लाइसेंस नवीनीकरण के लिए पात्र माना गया है।

मौके पर एसडीएम और डीएसपी ने ग्राम पंचायत, युवा क्लब और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों से भी अपील की कि वे नशा मुक्ति केंद्र के संचालन में सहयोग करें जिससे समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के प्रयासों को मजबूती मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed