{"_id":"66c4d3f02cd675e92a087a83","slug":"scooty-riding-son-dies-mother-injured-in-collision-with-roadways-bus-jind-news-c-199-1-sroh1006-121787-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार बेटे की मौत, मां घायल
Tue, 20 Aug 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
जींद। नरवाना बाईपास स्थित हैबतपुर पुल के पास पंजाब रोडवेज बस और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला तथा तीन साल की बच्ची घायल हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर बस चालक फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
हिसार जिला के गांव भकलाना निवासी भूपेंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अगस्त की सुबह उनकी पत्नी रितु नौ वर्षीय बेटे तक्षिल और तीन वर्षीय भांजी ओजल के साथ स्कूटी पर सवार होकर कंडेला गांव में रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। शाम करीब पौने पांच बजे उनकी पत्नी के मोबाइल फोन से उसके पास कॉल आई कि उनकी पत्नी की स्कूटी को पंजाब रोडवेज बस ने टक्कर मार दी है। इसमें उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि रितु और उनकी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। एएसआई श्यामलाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।