{"_id":"65d23de30e8ea8f0f90e44ef","slug":"scooty-rider-dies-another-injured-in-car-collision-jind-news-c-199-1-jnd1001-113185-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, दूसरा घायल
Sun, 18 Feb 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
जुलाना। किलाजफरगढ़ गांव के पास कार ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हथवाला गांव निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के ही सत्यवान के साथ शनिवार को स्कूटी पर सवार होकर जुलाना से गांव की ओर जा रहे थे। जब वह किलाजफरगढ़ गांव के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। जहां पर सत्यवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। जुलाना थाना पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।