{"_id":"696bd944f305ef3ce801fe66","slug":"science-students-will-be-able-to-receive-a-scholarship-of-24000-per-semester-jind-news-c-199-1-jnd1010-147113-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: साइंस के विद्यार्थियों को मिल सकेगी 24 हजार प्रति सेमेस्टर स्कॉलरशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: साइंस के विद्यार्थियों को मिल सकेगी 24 हजार प्रति सेमेस्टर स्कॉलरशिप
Sun, 18 Jan 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद की तरफ से 2025-26 के लिए विज्ञान शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की गई है। विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष राहुल कक्कड़ और मयंक बंसल ने बताया कि यह योजना उन मेधावी छात्रों के लिए है जिन्होंने 2025 में बीएससी या इंटीग्रेटेड एमएससी जैसे 22 बेसिक साइंस विषयों में प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है।
इस छात्रवृत्ति के लिए हरियाणा बोर्ड के 80 प्रतिशत अन्य बोर्ड के 80 प्रतिशत अंक वाले विद्यार्थी पात्र हैं। योजना के तहत स्नातक के पहले छह सेमेस्टर में चार हजार प्रतिमाह 24 हजार प्रति सेमेस्टर और पीजी स्तर पर छह हजार प्रतिमाह की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा वन-टाइम मेंटरशिप ग्रांट का भी प्रावधान है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया कि चयन में छात्राओं, ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और कम आयु वाले छात्रों को वरीयता दी जाएगी। एबीवीपी ने सभी योग्य विद्यार्थियों से अपील की है कि वे 18 जनवरी तक आवेदन कर इस सरकारी योजना का लाभ उठाएं।