फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Science did not bother me, paper was easy

Jind News: विज्ञान ने नहीं किया परेशान, आसान था पेपर

Thu, 20 Feb 2025 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 20 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Science did not bother me, paper was easy
20सीटीके17...आंबेडकर चौक ​स्थित मॉडल स्कूल से विज्ञान विषय की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बा
रोहतक। केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित दसवीं कक्षा का विज्ञान विषय का और बारहवीं कक्षा का टाइपोग्राफी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन का पेपर वीरवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। विज्ञान विषय का आसान पेपर देखकर विद्यार्थी परीक्षा केंद्र से मुस्कुराते हुए बाहर निकले। वीरवार को जिले के 23 केंद्रों पर 8367 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की विज्ञान की परीक्षा दी। केंद्र के बाहर अभिभावकों को देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे।
विज्ञापन



यह बाेले विद्यार्थी
विज्ञान का पेपर था, बहुत आसान आया हुआ था। जो प्रश्न पढ़े थे, वहीं आए थे। ढाई घंटे में पेपर पूरा हो गया। सारे प्रश्न करके आई हूं।
-सारिका, दसवीं कक्षा, छात्रा

विज्ञान का पेपर था, बहुत अच्छा पेपर हुआ है। जितना सोचा था, उससे भी आसान पेपर आया हुआ था। सब प्रश्न पाठ्यक्रम से आए थे। पेपर ढ़ाई घंटे में पूरा हो गया था।
विज्ञापन

निखिल, दसवीं कक्षा,छात्र


पेपर में सब कुछ सिलेबस से आया हुआ था। पेपर आसान से मध्यम स्तर का आया हुआ था। पेपर पूरा हो गया। सुबह के समय जो पढ़ा था, वहीं पेपर में आया था।
दिशा, दसवीं कक्षा, छात्रा


पेपर बहुत ही आसान था। स्कूल के अलावा सोशल मीडिया से तैयारी थी। पेपर बहुत अच्छा हुआ है।
यज्ञन्या, दसवीं कक्षा, छात्रा
-----

पेपर आसान से मध्यम स्तर का आया था। पेपर आसान हो या मुश्किल मार्किंग का स्तर एक जैसा रहता है।
डॉ. सोनू कुमार, विज्ञान विषय अध्यापक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed