{"_id":"66adc3c290bce5caff009a4f","slug":"school-van-overturned-in-fields-of-village-sundarpura-accident-in-jind-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में हादसा: गांव सुदंरपुरा के खेतों में पलटी स्कूल वैन, चारों तरफ मची चीख-पुकार; करीब 12 बच्चे थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में हादसा: गांव सुदंरपुरा के खेतों में पलटी स्कूल वैन, चारों तरफ मची चीख-पुकार; करीब 12 बच्चे थे सवार
Sat, 03 Aug 2024 11:14 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:14 AM IST
सार
सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनको गांव सुदंरपुरा के पास खेत में स्कूल वैन पलटने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में किसी बच्चे को ज्यादा चोट नहीं है।
विज्ञापन
स्कूल वैन पलटी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के नरवाना में शनिवार सुबह एक किड्स प्ले स्कूल की वैन चालक की लापरवाही के कारण सुंदरपुरा गांव के खेतों में पलट गई। हादसा सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। स्कूल वैन में करीब 12 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही परिजनों हादसे के स्थल की तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
सुंदरपुरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल वैन गांव से बच्चों को स्कूल के लिए लेकर जा रही थी। जानकारी के अनुसार रास्ते में चालक की लापरवाही के कारण स्कूल वैन खेतों में पलट गई। उन्होंने बताया कि 1-2 बच्चों को तो कुछ चोट भी आई हैं। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनको गांव सुदंरपुरा के पास खेत में स्कूल वैन पलटने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में किसी बच्चे को ज्यादा चोट नहीं है। सभी बच्चे सुरक्षित है और सभी बच्चों को अपने-अपने घर भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास के लोग चालक की लापरवाही बता रहे हैं। यह लापरवाही किस स्तर पर हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन