फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   School bus and roadways collided near Brahminwas village

Accident: ब्राह्मणवास गांव के पास स्कूल बस और रोडवेज टकराई, 13 विद्यार्थी घायल, तीन बच्चे रोहतक पीजीआई रेफर

Fri, 27 May 2022 09:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 May 2022 09:06 PM IST
सार

ब्राह्मणवास गांव के पास हादसा हुआ। स्कूली बस रोडवेज से टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराई। तीन बच्चों को पीजीआई भेजा गया। एक के कंधे में फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन
School bus and roadways collided near Brahminwas village
जींद-रोहतक मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज व स्कूली बस। जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा स्कूली बच्चों का इलाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गांव ब्राह्मणवास के पास स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर में 13 बच्चे घायल हो गए। घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर उनका प्राथमिक इलाज किया गया। इसके अलावा तीन बच्चों को लाखनमाजरा भी ले जाया गया है। जहां से तीन बच्चों की गंभीरावस्था को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दोपहर को एक स्कूल की बस बच्चों को पोली, हथवाला, अकालगढ़, बुढ़ा खेड़ा गांवों में छोड़ने के लिए जा रही थी। बस जैसे ही जींद रोहतक मार्ग पर शनिदेव मंदिर के पास पहुंची रोहतक की ओर से आ रही (दिल्ली से नरवाना की ओर जा रही) रोडवेज बस की स्कूली बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि स्कूली बस सड़क के बीच बने डिवाइडर पर टकरा गई।
विज्ञापन


जिससे स्कूल बस में बैठे बच्चों को काफी चोटें आई। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से दस छात्रों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जबकि तीन छात्रों को लाखनमाजरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से तीन छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया। सूचना पर बच्चों के अभिभावक भी मौके पर और अस्पताल में पहुंच गए थे। जुलाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


50 छात्र सवार थे, गति धीमी थी
लोगों ने बताया कि स्कूल की बस जींद रोहतक मार्ग पर चढ़ते समय गति कम थी। यदि बस अधिक गति में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूली बस में लगभग 50 बच्चे सवार थे।  रोडवेज बस के चालक सोनू ने बताया कि वह दिल्ली से नरवाना की ओर जा रहा था जैसे ही बस ब्राह्मणवास गांव के शनिदेव मंदिर के पास पहुंची तो अचानक स्कूली बस आगे आ गई। दोनों बसों की टक्कर हो गई। दोनों ही बस नियंत्रित नहीं हो सकी और टक्कर हो गई। 
 

घायल बच्चों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया है। एक छात्र के कंधे में फैक्चर है। इसके अलावा सभी बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रों का प्राथमिक उपचार कर दिया है। -डॉ. नरेश वर्मा, एसएमओ जुलाना। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अगर शिकायत मिलती है तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। - समरजीत सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed