{"_id":"69556ed1ee0d1c916d000614","slug":"scams-related-to-dalit-welfare-schemes-will-be-exposed-at-the-conferences-sudesh-kataria-jind-news-c-199-1-sroh1006-146246-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलनों में उजागर किए जाएंगे दलित योजनाओं के घोटाले : सुदेश कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलनों में उजागर किए जाएंगे दलित योजनाओं के घोटाले : सुदेश कटारिया
विज्ञापन
31जेएनडी02-गुरु रविदास धर्मशाला में पहुंचे हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान के ट्रस्ट अध्यक्ष सुदे
- फोटो : संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्रशिक्षण।
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान दलित सम्मेलन बुधवार को सफीदों रोड स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में हुआ।
मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कहा कि जिलास्तर के बाद अब विधानसभा स्तर पर दलित सम्मेलनों का आयोजन होगा। सम्मेलनों में कांग्रेस के कार्यकाल में हुए दलित योजनाओं के घोटाले उजागर किए जाएंगे।
सभी जिलों में दलित सम्मेलनों का एक चरण पूरा हो चुका है। अब नए साल से राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में दलित सम्मेलन होंगे। पुंडरी और जींद में विधानसभा स्तरीय सम्मेलनों का आयोजन किया जा चुका है।
दलित समाज के लोगों को राज्यस्तर पर एकजुट करने के लिए एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से दलित समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल रहा है। पूर्व की सरकारों में इस राशि में भारी गोलमाल कर उसे खुर्द-बुर्द किया जाता रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर रैलियों में जहां भाजपा सरकार की दलित कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, कांग्रेस की सरकारों में होने वाले उत्पीड़न व योजनाओं के खुर्द बुर्द होने के प्रमाण भी रखे जाएंगे।
मौके पर हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बडगुर्जर, हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान जनचेतना ट्रस्ट के राज्य सदस्य डाॅ. कपूर सिंह, प्रदेश सदस्य रवि चौधरी, राज्य कमेटी सदस्य रणधीर सिंह, पुनीत राठी भी मौजूद रहे।