फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Satpal Brahmachari came to Deepender Hooda's defense, saying, "Till yesterday, he was looking at the almanac, today he is finding faults in Hooda."

Jind News: दीपेंद्र हुड्डा के बचाव में उतरे सतपाल ब्रह्मचारी कहा-कल तक पंचांग देख रहे थे, आज हुड्डा में कमियां निकाल रहे

Tue, 25 Aug 2026 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Satpal Brahmachari came to Deepender Hooda's defense, saying, "Till yesterday, he was looking at the almanac, today he is finding faults in Hooda."
फोटो 24जेएनडी07-पांडू पिंडारा स्थित आश्रम में सोमवार को प्रेस वार्ता करते सोनीपत सांसद सतपाल ब्
जींद। रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी से हटाने की मांग करने वाले पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा पर सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने निशाना साधा। उन्होंने कुलदीप शर्मा पर भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस आलाकमान से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने सोमवार को तीर्थ पांडू पिंडारा स्थित अपने आश्रम में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में नंबर दो की हैसियत का आनंद लेने वाले नेता आज राजनीतिक पंचांग देख रहे हैं। जो लोग कल तक पंचांग और पत्रा देख रहे थे वे आज भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा में कमियां निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कुलदीप शर्मा को अहसान फरामोश बताते हुए कहा कि उन्हें याद रखना चाहिए कि लोकसभा चुनाव में हार का रिकॉर्ड बनाने के बाद भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें गन्नौर से विधायक बनवाया और सत्ता में महत्वपूर्ण स्थान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक, सोनीपत, जींद और करनाल जैसे क्षेत्रों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सहयोग के बिना कई नेताओं के लिए राजनीतिक पहचान और जीत हासिल करना संभव नहीं था। ब्रह्मचारी ने कुलदीप शर्मा के सज्जन कुमार से पुराने संबंधों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि 2002 में सीबीआई रिपोर्ट आने के बाद भी 2011 में शर्मा ने अपने पारिवारिक समारोह में सज्जन कुमार को आमंत्रित किया और सरकारी आवास पर ठहराने के साथ सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया था। जो लोग आज दुनिया में नहीं हैं, उनके नाम पर बयानबाजी कर दीपेंद्र हुड्डा को निशाना बनाना राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है। आरोप लगाया कि कुलदीप शर्मा के बयानों से कांग्रेस की छवि प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed