{"_id":"66158350c14eb2e12302cad8","slug":"sarpanch-should-get-village-people-to-deposit-licensed-weapons-jind-news-c-199-1-jnd1001-115519-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव के लोगों से लाइसेंसी असलहा जमा करवाएं सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव के लोगों से लाइसेंसी असलहा जमा करवाएं सरपंच
Tue, 09 Apr 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
09जेएनडी31: सरपंचों की बैठक लेते हुए थाना प्रभारी आत्मा राम। संवाद
सफीदों। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सफीदों सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने सफीदों खंड के सरपंचों के साथ बैठक की। उन्होंने सरपंचों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने गांवों में असलाधारकों को असलहा जमा करने के लिए कहें।
उन्होंने सरपंचों से चुनाव के दौरान भाईचारा बनाए रखने, शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने, गांवों में नशे की रोकथाम करने, नशा करने वाले व बेचने वालों के बारे में पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। बढ़ती पशु चोरी की घटना को रोकने के लिए अपने-अपने गांव में पहरा लगवाएं। बैठक में सरपंचों ने पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सफीदों में आपसी भाईचारा काफी मजबूत रहा है। जनता की सुरक्षा के लिए सफीदों पुलिस हरदम तैयार है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि किसी प्रकार की अप्रिय सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।