फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation workers stopped contractors' employees from collecting garbage, leaving over 70 tons of garbage piled up on the streets.

Jind News: कूड़ा उठाने पहुंचे ठेकेदार के कर्मचारियों को सफाई कर्मियों ने रोका, 70 टन से ज्यादा कूड़ा सड़कों पर जमा

Sat, 15 Aug 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers stopped contractors' employees from collecting garbage, leaving over 70 tons of garbage piled up on the streets.
14जेएनडी24: शहर के सफीदों गेट पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
जींद। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कूड़ा उठान नहीं होने के कारण शहर की सड़कों और गलियों में 70 टन से अधिक कूड़ा जमा हो गया है। शहर के 10 डंपिंग स्टेशनों पर पहले से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और अब जगह कम पड़ने के कारण कूड़ा सड़कों और गलियों में फैलने लगा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद के करीब 180 सफाई कर्मचारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण घरों और बाजारों से निकलने वाला कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठ पा रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से दुर्गंध फैलने लगी है। बारिश होने की स्थिति में समस्या और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

वहीं, शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठेकेदार के सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठाने का प्रयास किया लेकिन नगर परिषद के कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। इसके चलते कूड़ा उठान का काम प्रभावित रहा। नगर परिषद के अधिकारियों के सामने अब शहर से जमा कूड़ा उठाने के साथ कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा। शहरवासियों ने नगर परिषद से जल्द समाधान निकालकर सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। कूड़ा सड़कों पर फैलने से आवागमन के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में गंदगी और संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विजेंद्र कांगड़ा व सोहनलाल ने बताया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed