फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A chill has set into the air; the cold is now being felt in the mornings and evenings.

Jind News: मौसम में घुली ठंडक, सुबह-शाम होने लगा सर्दी का एहसास

Tue, 29 Sep 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A chill has set into the air; the cold is now being felt in the mornings and evenings.
जींद। सितंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। दिन के समय धूप निकलने के बावजूद अब पहले जैसी गर्मी महसूस नहीं हो रही। अब मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच माह की भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को अब ठंडक मिलने लगी है। सुबह-शाम तो हल्की सर्दी भी लगने लगी है। हालांकि मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। तापमान में कमी आने का असर सुबह और शाम के समय साफ दिखाई दे रहा है। सितंबर के अंतिम दिनों में दिन और रात की अवधि भी लगभग बराबर हो गई है। सूर्य उदय और अस्त के समय में भी अब ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। दिन छोटा होने और रात की अवधि बढ़ने के साथ ही मौसम में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को अक्तूबर में सर्दी की दस्तक का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में धूप, सुबह-शाम राहत
दिन के समय धूप निकलने से तापमान में कुछ बढ़ोतरी होती है, लेकिन सुबह और शाम ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना होने लगा है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना के साथ सुबह-शाम ठंडक बढ़ सकती है।

ठंड का एक माह पहले हुए आगमन
हालांकि हर साल सर्दी अक्तूबर माह के अंतिम समय में ही शुरू होती थी, लेकिन इस बार सितंबर के अंतिम दिनों में ही अक्तूबर के दिनों जैसा मौसम हो गया है। रात को ओस की बूंदे गिरने लगी है, जो कि सर्दी की दस्तक के साथ ही गिरती थी। वहीं खरीफ की फसल भी पककर तैयार हो गई है और कई जगह तो फसलों की कटाई का दौर शुरू हो गया है।


आगे ऐसे रहेगा तापमान
तारीख-न्यूनतम-अधिकतम
30 सितंबर-22-32
एक अक्तूबर-23-34
दो अक्तूबर-23-34
तीन अक्तूबर-23-35
चार अक्तूबर-24-35
पांच अक्तूबर-24-35

वर्जन
तापमान में कमी आने से सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। रात को ओस की बूंदे भी गिरनी शुरू हो गई है। आगामी दिनों में भी तापमान में घटने-बढ़ने के आसार बने हुए हैं। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article