फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Role of Panchayats in drinking water management to be enhanced; 'Jal Arpan' (water offering) to take place during special Gram Sabha on October 2.

Jind News: पेयजल प्रबंधन में पंचायतों की बढ़ेगी भूमिका, दो अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा में जल अर्पण

Tue, 29 Sep 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Role of Panchayats in drinking water management to be enhanced; 'Jal Arpan' (water offering) to take place during special Gram Sabha on October 2.
29जेएनडी05: एडीसी जनस्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारियों की बैठक कार्यालय के सभागार में लेते हुए। स्र
जींद। जिले में पेयजल आपूर्ति के प्रबंधन और रखरखाव में ग्राम पंचायतों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कवायद तेज कर दी है। दो अक्तूबर को होने वाली विशेष ग्राम सभा में सिंगल विलेज स्कीम से जुड़ी ग्राम पंचायतों में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एडीसी प्रदीप कुमार ने अधिकारियों को कार्यक्रम में अधिक से अधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला जल एवं सीवरेज मिशन की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी ने कहा कि विशेष ग्राम सभा को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखा जाए। इसमें ग्रामीणों को पेयजल व्यवस्था के प्रबंधन और रखरखाव में पंचायत की भूमिका के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने सभी बीडीपीओ और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंताओं को जिले की 244 सिंगल विलेज स्कीम वाली पंचायतों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 300 ग्राम पंचायतें हैं, इनमें 244 पंचायतें सिंगल विलेज स्कीम के तहत आती हैं। विभाग की नई पेयजल आपूर्ति प्रबंधन एवं रखरखाव नीति-2026 के तहत इन पंचायतों की भागीदारी बढ़ाई जानी है। फिलहाल 25 पंचायतें साझा घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर योजना में भागीदारी के लिए सहमति दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने निर्देश दिए कि दो अक्तूबर की विशेष ग्राम सभा में सभी संबंधित पंचायतों से साझा घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करवाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर पंचायतों के बैंक खाते खुलवाने की कार्रवाई की जाएगी।
जिला जल एवं सीवरेज मिशन के सचिव एवं कार्यकारी अभियंता भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था में ग्राम पंचायतें पेयजल आपूर्ति के प्रबंधन और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


लाभार्थियों को भी ग्राम सभा में बुलाने के निर्देश
ग्राम सभा में ग्रामीणों की संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी शामिल किया जाए। लाडो लक्ष्मी योजना समेत अन्य विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों को ग्राम सभा में बुलाकर उन्हें योजनाओं की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed