{"_id":"6abbff6791122fdc770eea88","slug":"government-forgets-to-make-payment-for-cyclothon-rally-jind-news-c-199-1-sroh1006-161193-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: साइक्लोथॉन रैली करा सरकार भूली भुगतान, डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला डेढ़ करोड़ का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: साइक्लोथॉन रैली करा सरकार भूली भुगतान, डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला डेढ़ करोड़ का बजट
विज्ञापन
फोटो 29जेएनडी04-25 अप्रैल 2025 को जींद में साइक्लोथॉन रैली को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री नायब स
जींद। प्रदेश में नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए डेढ़ साल पहले आयोजित की गई मुख्यमंत्री की साइक्लोथॉन रैली का बजट अब तक जारी नहीं हुआ है। प्रदेशभर में हुई रैली के खर्चों के करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बिल आज भी अधूरे पड़े हैं। इन बिलों का भुगतान होने के लिए खेल विभाग को बजट जारी होने का इंतजार है।
सरकार की ओर से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संदेश के साथ अप्रैल 2025 में पूरे प्रदेश में साइक्लोथॉन रैली का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में साइकिल यात्राएं निकाली गई थीं। रैली में खिलाड़ियों, युवाओं और आम लोगों ने भी भाग लिया था।
आयोजन के दौरान साइकिलिस्टों के लिए पानी, भोजन, परिवहन, प्रचार-प्रसार समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। रैली संपन्न होने के बाद संबंधित जिलों की ओर से आयोजन पर हुए खर्च के बिल तैयार कर विभाग को भेजे गए थे। विभागीय स्तर पर इन बिलों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई, लेकिन भुगतान के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण मामला अटका हुआ है। अब करीब डेढ़ साल बाद भी खेल विभाग बजट जारी होने की प्रतीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
जिलों से भेजे गए हैं बिल
प्रदेश के सभी जिलों में रैली के आयोजन पर हुए खर्च से संबंधित बिल विभाग के पास भेजे गए हैं। इन सभी बिलों की कुल राशि करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। बजट जारी होने के बाद ही संबंधित एजेंसियों और आयोजन से जुड़े खर्चों का भुगतान किया जा सकेगा। जींद जिले से करीब 22 लाख रुपये खर्च हुए थे। कई जिला के जिला एवं युवा कार्यक्रम अधिकारियों ने जेब से खर्च कर कुछ बिलों का तो भुगतान भी कर दिया है लेकिन अपनी जेब से खर्च राशि की भरपाई होने के लिए सरकार के बजट का इंतजार है।
वर्जन
यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। बजट नहीं आने को लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद बजट जारी कर दिया जाएगा। -गौरव गौतम, खेल मंत्री हरियाणा