फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation Workers on Strike... Garbage Uncollected for Three Days; Filth Spreads Across the City.

Jind News: सफाई कर्मी हड़ताल पर...तीन दिन से नहीं उठा कूड़ा, शहर में पसरी गंदगी

Sun, 03 May 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sanitation Workers on Strike... Garbage Uncollected for Three Days; Filth Spreads Across the City.
03जेएनडी02-शहर की स्कीम नंबर-5 एरिया में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
जींद। शहर में सफाई कर्मियों की हड़ताल का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से शहर की सूरत बिगड़ गई है। हालात यह है कि पॉश कॉलोनियां भी गंदगी से अछूती नहीं हैं।
विज्ञापन

मुख्य सड़कों से लेकर अंदरूनी गलियों तक कचरा जमा होने लगा है। कचरे से बदबू फैलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सफाई कर्मी तीन (एक मई) से हड़ताल पर हैं। इस कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नगर परिषद ने रविवार तड़के सफाई कार्य शुरू करवाने का प्रयास किया लेकिन हड़ताली कर्मियों ने इसे रुकवा दिया।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में तीन दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है जिससे बदबू और गंदगी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने पहले ही पांच मई तक काम बंद रखने का एलान कर रखा है। आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि समय रहते कोई समाधान नहीं निकला तो शहर में गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। खासकर गर्मी के मौसम में सड़कों पर पड़ा कूड़ा अब सड़ने लगा है।
शहर में रोजाना निकलता है 100 टन से ज्यादा कूड़ा
नगर परिषद के पास पक्के कर्मचारी 178 हैं जबकि ठेका और एचकेआरएन के तहत 200 कर्मचारियों को तैनात किया हुआ है जो कि सभी हड़ताल पर बैठे हैं। शहर में रोजाना 100 टन से ज्यादा कूड़ा निकलता है।
शहरवासी बोले-नगर परिषद को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए
शहरवासी संदीप, सुलेख, रामकिशन, सतबीर, जितेश, रामकुमार का कहना है कि सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। क्योंकि शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में लोगों का सड़कों से गुजरना मुश्किल हो गया है। अब आगे दिक्कत बढ़ने वाली है।
डीसी आवास के पास भी लगे कूड़े के ढेर
कर्मचारियों की हड़ताल का असर पॉश कॉलोनियों में भी साफ दिख रहा है। शहर की वीआईपी डीसी कॉलोनी में भी कूड़ा बिखरा पड़ा है। डीसी आवास के पास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हालांकि डीसी आवास के सामने पार्क बना है जहां सुबह-शाम शहरवासी घूमने आते हैं। अब कूड़े के ढेर लगने के कारण आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीसी कॉलोनी के अनावा, अर्बन एस्टेट, स्कीम नंबर-5, 6, कौशिक नगर, रानी तालाब एरिया, भटनागर कॉलोनी एरिया में कूड़े के ढेर लगे हैं।

रात को सफाई कार्य की कोशिश हुई नाकाम
बिगड़ी सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नगर परिषद ने रविवार तड़के बीड़ा उठाया। नगर परिषद अधिकारियों ने जैसे ही अल सुबह तीन बजे सफाई कार्य शुरू किया तो उसकी भनक हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को लग गई। ऐसे में हड़ताली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और काम रुकवा दिया। हालांकि नप ईओ ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन हड़ताली कर्मचारी मानने को तैयार नहीं हुए।

वर्जन
रविवार तड़के भी सफाई कार्य शुरू करवाया गया था लेकिन हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने मौके पर आकर काम रुकवा दिया। शहर में सफाई करवाने के लिए वैकल्पिक रास्ता निकाला जा रहा है। दूसरे कर्मचारियों की नियुक्ति कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा।-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद जींद







03जेएनडी02-शहर की स्कीम नंबर-5 एरिया में लगा कूड़े का ढेर। संवाद

03जेएनडी02-शहर की स्कीम नंबर-5 एरिया में लगा कूड़े का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article