फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation workers have been on strike for nine days, clashing with the chairman and councillors over garbage collection.

Jind News: नौ दिन से सफाईकर्मी हड़ताल पर, कूड़ा उठाने को लेकर चेयरमैन-पार्षदों से भिड़े कर्मचारी

Sat, 15 Aug 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers have been on strike for nine days, clashing with the chairman and councillors over garbage collection.
14 जुलाना 01: नपा चेयरमैन का विरोध करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
जुलाना। कस्बे में नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रही। लगातार सफाई कार्य प्रभावित होने से शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। शहर में 40 टन कूड़ा सड़ रहा है। बदहाल सफाई व्यवस्था से दुकानदारों और आम लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा कर्मचारियों के साथ बाजार में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने कूड़ा उठवाने की कार्रवाई शुरू करवाई। इसकी भनक लगते ही धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और कूड़ा उठाने का विरोध करने लगे। देखते ही देखते मामला गहमागहमी में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान सफाईकर्मियों ने चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा और पार्षदों के साथ हाथापाई की।
विज्ञापन

धरनारत कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर हड़ताल के बीच सफाई करवाना आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास है। चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखना नगरपालिका की जिम्मेदारी है और कूड़े के बढ़ते ढेर को देखते हुए सफाई करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और बाद में उन्हें थाने ले गई। घटना के बाद कुछ समय तक बाजार का माहौल भी तनावपूर्ण रहा। लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान कराने और शहर की सफाई व्यवस्था जल्द पटरी पर लाने की मांग की है।

14 जुलाना 01: नपा चेयरमैन का विरोध करते कर्मचारी। संवाद

14 जुलाना 01: नपा चेयरमैन का विरोध करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed