फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Samples of sweets and food items taken from 13 shops

Jind News: 13 दुकानों से लिए मिठाई और खाद्य पदार्थों के सैंपल

Sat, 26 Oct 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 26 Oct 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Samples of sweets and food items taken from 13 shops
एक मिठाई की दुकान पर सैंपलिंग करते खाद्य अधिकारी। संवाद
जींद। त्योहारों को लेकर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों को लेकर शिकंजा कसने शुरू कर दिया है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने जींद तथा नरवाना में दस्तक देकर 13 दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए। उन्हें जांच के लिए लैब भेजा दिया है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद विभाग की तरफ से आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों और डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने साफ चेताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट सहन नहीं की जाएगी। त्योहार के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावना बढ़ जाती है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो इसके चलते खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कादियान के नेतृत्व में मिठाई की दुकानों पर दस्तक दी। दुकानों से खोया, पेठा, बंदू के लड्डू, पनीर, जलेबी, काजू बर्फी के सैंपल लिए। इससे पूर्व टीम ने नरवाना की डेयरी से खोया, दूध, पनीर, पनीर, पेड़ा, काजू बर्फी के सैंपल लिए। सबी को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। विभाग की टीम ने मिठाई बनाने वाले स्थान पर सफाई का भी जायजा लिया। साथ ही गुणवत्ता को लेकर चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावना बढ़ जाती है। लोगों को साफ-सुथरी खाद्य सामग्री मिले, जिसको लेकर सैंपलिंग में तेजी लाई गई है। मापदंड पर खरे न उतरने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। -डॉ. योगेश कादियान, जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed