फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sahil was named the best player in the men's category and Sonia in the women's category.

Jind News: पुरुष वर्ग में साहिल व महिला वर्ग में श्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं सोनिया

Sat, 20 Sep 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 20 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sahil was named the best player in the men's category and Sonia in the women's category.
51 रोहतक में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। श्रमिक जागरूकता एवं सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की मंडलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजीव गांधी खेल परिसर में हुई। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी गोहाना मैसर्ज चौधरी देवीलाल शुगर मिल के कर्मचारी साहिल व सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी मैसर्ज एके ऑटोमेटिक्स रोहतक की कर्मचारी सोनिया रहीं।
राजीव गांधी खेल परिसर मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता संचित नांदल ने शिरकत की। उन्होंने पुरुष वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता व 100 मीटर दौड़ का मुकाबला शुरू करवाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को व व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा फ्लैग डाउन करवाकर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में दौड़, कुश्ती, हाई जंप, लोंग जंप, रस्साकशी, कबड्डी नेशनल, वॉलीवाल प्रतियोगिता करवाईं गई। प्रतियोगिता की पुरुष वर्ग की 100 मीटर रेस में साहिल व महिला वर्ग में अनीता ने प्रथम स्थान पर प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग में 200 मीटर साहिल व महिला वर्ग में सोनिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में जिला रोहतक, झज्जर, सोनीपत के श्रमिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रवक्ता सुनील फौगाट विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रोहतक अनूप सिंह व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed