फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Safidon Road closed for two months; traders' patience runs out... they stage a road blockade.

Jind News: दो महीने से सफीदों रोड बंद, व्यापारियों के सब्र का बांध टूटा...लगाया जाम

Sat, 03 Oct 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Safidon Road closed for two months; traders' patience runs out... they stage a road blockade.
02जेएनडी23: सफीदों रोड पर जाम लगाने के बाद मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के एक्सईन राजकुमार
जींद। जींद। सफीदों रोड के अधूरे निर्माण के चलते करीब दो महीने से कारोबार प्रभावित होने से नाराज व्यापारियों का शुक्रवार को सब्र जवाब दे गया। 200 से अधिक व्यापारियों ने सफीदों रोड पर जाम लगाकर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण शहर के मध्य यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तंग गलियों से दोपहिया वाहन तो निकलते रहे लेकिन कार और बड़े वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी रविंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से जाम खोलने का आग्रह किया। हालांकि व्यापारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान थाना प्रभारी और दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को मौके पर बुलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन राजकुमार नैन मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों ने उन्हें सड़क की बदहाल स्थिति और निर्माण में देरी से हो रही परेशानियों से अवगत कराया। इस दौरान राजकुमार नैन ने व्यापारियों 15 दिन में सड़क चालू कराने का आश्वासन दिया
दुकानदार पियूष मित्तल, प्रिंस बजाज, गौरव, जयंत खुराना ने बताया कि सड़क पर बेरिकेडिंग के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे कई दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ है और उनके सामने बैंक की किस्तें तक चुकाने का संकट खड़ा हो गया है।सड़क के अधूरे छोड़े गए कट हादसों का कारण बन रहे हैं। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से खतरा और बढ़ जाता है।
व्यापारियों ने दावा किया कि कुछ दिन पहले कट में बाइक गिरने से एक युवक की दोनों टांगों में फ्रैक्चर हो गया। सीवर ओवरफ्लो और बरसात में गंदा पानी दुकानों-मकानों तक पहुंचने की समस्या भी बताई।

डीसी, एसडीसी और जनप्रतिनिधियों से भी मिल चुके हैं पर सुनवाई नहीं हुई
व्यापारियों ने सीवर ओवरफ्लो और बारिश के दौरान गंदा पानी दुकानों और मकानों तक पहुंचने की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी। उनका कहना था कि इस समस्या को लेकर वे डीसी, एसडीसी और जनप्रतिनिधियों से भी मिल चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को जाम लगाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समाधान का आश्वासन दिया। ठेकेदार पर बीच में काम बंद कर उनकी परेशानी बढ़ाने का भी आरोप लगाया।

लगातार बंद रास्ते के कारण बाजार की बिक्री प्रभावित हो रही
व्यापारियों ने कहा कि सफीदों गेट से बाल भवन रोड तक सड़क का काफी हिस्सा बन चुका है। बीच में छोड़े गए कटों को सुरक्षित तरीके से बंद कर सड़क को आवागमन के लिए खोला जाना चाहिए। लगातार रास्ता बंद रहने के कारण बाजार की बिक्री प्रभावित हो रही है। जाम के दौरान शहर के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

15 दिन में सड़क चालू करने का आश्वासन
एक्सईएन राजकुमार नैन ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि सफीदों रोड पर लगी बेरिकेडिंग को आगे खिसकाया जाएगा ताकि व्यापारी अपनी दुकानदारी शुरू कर सकें। कटों पर शुक्रवार शाम तक सांकेतिक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। बरम की समस्या तीन दिन में दूर करने और सीवर संबंधी समस्या का समाधान कराने की बात भी कही गई। हटाए गए मेनहोल का काम समय से पहले पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिनों में सड़क को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क का लेवल इस तरह रखा गया है कि दुकानों पर इसका असर न पड़े।


फोटो कैप्शन
02जेएनडी23: सफीदों रोड पर जाम लगाने के बाद मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के एक्सईन राजकुमार नैन। संवाद
02जेएनडी24: सफीदों रोड पर जाम खुलवाने गए थाना प्रभारी रविंद्र के साथ बहस करते व्यापारी। संवाद
02जेएनडी25: सफीदों रोड पर बेरिकेडिंग कर जाम लगाकर खड़े व्यापारी। संवाद
02जेएनडी26: सफीदों रोड पर जाम के कारण फंसे वाहन। संवाद

02जेएनडी23: सफीदों रोड पर जाम लगाने के बाद मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के एक्सईन राजकुमार

02जेएनडी23: सफीदों रोड पर जाम लगाने के बाद मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के एक्सईन राजकुमार

02जेएनडी23: सफीदों रोड पर जाम लगाने के बाद मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के एक्सईन राजकुमार

02जेएनडी23: सफीदों रोड पर जाम लगाने के बाद मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के एक्सईन राजकुमार

02जेएनडी23: सफीदों रोड पर जाम लगाने के बाद मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के एक्सईन राजकुमार

02जेएनडी23: सफीदों रोड पर जाम लगाने के बाद मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के एक्सईन राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed