फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Safai Karamcharis allege police misbehavior, demand fair investigation from commissions

Jind News: सफाई कर्मचारियों से पुलिस दुर्व्यवहार का आरोप, आयोगों से निष्पक्ष जांच की मांग

Thu, 03 Sep 2026 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Safai Karamcharis allege police misbehavior, demand fair investigation from commissions
फोटो 4 नरवाना। जिला पार्षद गुरमेल ढाबी ।
नरवाना। मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों के साथ पुलिस की ओर से कथित दुर्व्यवहार और बल प्रयोग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला परिषद जींद के वार्ड नंबर-1 से जिला पार्षद गुरमेल ढाबी ने हरियाणा व राष्ट्रीय महिला आयोग, अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आंदोलन के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की और कथित बल प्रयोग किया गया। गुरमेल ढाबी ने कहा कि मामला केवल कर्मचारियों के आंदोलन तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला सम्मान, मानव गरिमा, श्रमिक अधिकारों और अनुसूचित जाति के संवैधानिक अधिकारों से भी जुड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करने की मांग की। साथ ही आरोपों की जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबी ने कहा कि महिला कर्मचारियों के बयान बिना किसी दबाव के दर्ज किए जाएं। यदि जातिगत भेदभाव या उत्पीड़न के आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार है और मांगों का समाधान बातचीत से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed