Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sadhvi Guru Rajnath passes away; enters samadhi

Jind News: साध्वी गुरु राजनाथ का निधन, दी समाधि

Mon, 16 Nov 2026 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi Guru Rajnath passes away; enters samadhi
नरवाना। गांव भाणा ब्राह्मण स्थित 108 शिवलिंग नर्मादेश्वर महादेव मंदिर डेरे में साध्वी गुरु राजनाथ का रविवार सुबह निधन हो गया। सुबह करीब पांच बजे सीने में अचानक दर्द होने पर उनकी शिष्या साध्वी कंचन नाथ उन्हें उपचार के लिए टोहाना अस्पताल ले जा रही थीं, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर डेरे में लाया गया, जहां साधु परंपरा के अनुसार मुख्य मंदिर के पास समाधि दी गई। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार सुबह डेरे में साध्वी गुरु राजनाथ को अचानक सीने में दर्द हुआ था। उनकी शिष्या उन्हें गाड़ी से टोहाना अस्पताल ले जा रही थीं, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद नरवाना के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। साध्वी के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और विभिन्न स्थानों से साधु-संत डेरे में पहुंचे। इस दौरान शिष्या साध्वी कंचन नाथ का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उनके निधन से डेरे और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि कुछ समय पहले इसी डेरे में राहुल नाम के एक सेवादार ने साध्वी गुरु राजनाथ पर लोहे की रॉड और बसौली से हमला कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed