फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sadhu of Dada Kalapir Math assaulted two people, snatched 10 thousand rupees

Jind News: दादा कालापीर मठ के साधु समेत दो के साथ मारपीट, 10 हजार रुपये छीने

Thu, 31 Aug 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 31 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sadhu of Dada Kalapir Math assaulted two people, snatched 10 thousand rupees
हमले के दौरान बचाव के चक्कर में खेतों में पलटा ट्रैक्टर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हिसार जिले के गांव कोथ कलां में स्थित दादा कालापीर मठ के एक साधु और ट्रैक्टर चालक पर कुछ लोगों ने उचाना के पास हमला कर दिया। हमले में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी घायलों से 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने मौके से एक आरोपी को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। उचाना थाना पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के चुरू जिले के कर्णपुरा गांव निवासी अरविंद ने बताया कि वह दादा कालापीर मठ कोथ कलां में बनी गोशाला और मठ की देखरेख करते हैं। मंगलवार दोपहर 2 बजे वह मठ के ट्रैक्टर की मरम्मत व सर्विस करवाने के लिए साधु शुक्रनाथ व सेवादार सुखबीर के साथ उचाना मंडी आए हुए थे। यहां से लगभग छह बजे ट्रैक्टर ठीक होने के बाद वह कोथ कलां के लिए निकल पड़े। जब वह उचाना कलां से खापड़ गांव की तरफ बरसोला माइनर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार उनके ट्रैक्टर के आगे आकर रुकी। उसमें से हथियारों से लैस नकाबपोश 3-4 युवक उतरे और उन्हाेंने लाठी-डंडों, तलवार के साथ साधु शुक्रनाथ पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

अरविंद ने बताया कि उसने आरोपियों से बचने के लिए ट्रैक्टर को पीछे किया तो वह अनियंत्रित होकर धान के खेत में पलट गया। तभी आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, उन्हाेंने एक आरोपी को काबू कर लिया। बाकी लोग उनसे 10 हजार की नकदी छीनकर फरार हो गए। पकड़े गए युवक की लोगों ने धुनाई कर दी। उसने अपनी पहचान गांधी नगर, हिसार निवासी प्रवीण के रूप में बताई। लोगों ने साधु शुक्रनाथ व अरविंद को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपी प्रवीण को भी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने प्रवीण और कोथ कलां गांव निवासी पाल को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत शुक्राईनाथ योगी ने नशे के खिलाफ चला रखी मुहिम
मठ के पीठाधीश्वर महंत शुक्राईनाथ योगी ने कहा कि उन्होंने नशे के खिलाफ मुहिम चला रखी है। आरोपी उनका कत्ल करना चाहते थे, लेकिन वह उस दिन हाईकोर्ट में किसी मामले के सिलसिले में गए थे। गलती से उन्होंने शुक्रनाथ पर हमला कर दिया। वह भी कुछ ही देर में मौके पहुंच गए थे। उनकी नशे के खिलाफ मुहिम लगातार जारी रहेगी, वह ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं हैं। पांच-छह लोगों ने राह घेरकर योगी शुक्रनाथ का सिर फोड़ा है। यह घटना आधुनिक समाज के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने मांग की कि बेलगाम अपराधियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस ने फिलहाल दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी प्रवीण का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा और अदालत में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही अन्य आराेपियों की पहचान करके काबू किया जाएगा।
-रविंद्र कुमार, उचाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed