{"_id":"663bef7c9681eaab060cc3b7","slug":"rural-watchmen-expressed-anger-over-governments-negligence-jind-news-c-199-1-jnd1001-116768-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सरकार की अनदेखी पर ग्रामीण चौकीदारों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सरकार की अनदेखी पर ग्रामीण चौकीदारों ने जताया रोष
Thu, 09 May 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 09 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा की बैठक बुधवार को लघु सचिवालय के निकट हुई। बैठक की अध्यक्षता जयकरण ने और संचालन सावन ने किया। सीटू जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ग्रामीण चौकीदारों के बारे में कहते थे कि ग्रामीण चौकीदार हरियाणा प्रदेश की आंख, कान व नाक हैं जो गांव की हर प्रकार की सूचना सरकार के पास पहुंचाने का काम करते हैं लेकिन बीजेपी की सरकार में इनकी तरफ कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है।
प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद भी कई महीने बीत जाने के बाद आजतक भी हरियाणा के ग्रामीण चौकीदारों के मेप और पीएफ कार्ड जारी नहीं किए गए हैं न ही ग्रामीण चौकीदारों को समय पर मानदेय मिलता है। पिछले दो महीने से मानदेय नही मिला है। अपनी अनदेखी के कारण ग्रामीण चौकीदारों में भारी रोष है। इसी रोष को दर्शाने के लिए हरियाणा के ग्रामीण चोकीदार लोकसभा में भाजपा को हराने के लिए पुरजोर कोशिश करेगें। रोजगार के हालात के चलते करोड़ों लोगों के रोजगार चले गए।
उन्होंने मांग की कि हरियाणा के ग्रामीण चौकीदारों को पक्का किया जाए। जब तक पक्के नही होते तब तक 24 हजार न्यूनतम वेतन दिया जाए। चौकीदारों के वेतन को महंगाई भत्ते से जोड़ा जाए तथा छह माह में महंगाई भत्ता दिया जाए। चौकीदारों के लिए वर्दी, जूता वार्षिक 2750 रुपये भत्ते को बढ़ा कर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के बराबर चार हजार रुपये किया जाए, लाठी व बैटरी का अलग से भत्ता दिया जाए। हर माह की सात तारीख तक मानदेय का भुगतान किया जाए तथा एक माह मानदेय लेट होने पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की तरह 500 रुपये अतिरिक्त दिया जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर जग्गू आसन, नरेश, सुरेंद्र, अनिल, मंगत, रोहताश, प्रमिल, रामदिया, अनिल, रमेश मौजूद थे।