फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rural Sanitation Workers' Strike Continues on 14th Day; Staging a Sit-in at the Mini Secretariat

Jind News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, लघु सचिवालय पर लगाया मोर्चा

Thu, 28 May 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rural Sanitation Workers' Strike Continues on 14th Day; Staging a Sit-in at the Mini Secretariat
28जेएनडी20: धरने पर बैठी ग्रामीण महिला सफाई कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना । ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को लगातार 14वें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने उचाना, नरवाना और उझाना ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर नरवाना के लघु सचिवालय पर नया मोर्चा खोल दिया। धरने की अध्यक्षता तीनों ब्लॉकों के प्रधान साहब सिंह, दलबीर और बलराज ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

प्रधान साहब सिंह ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को आज तक स्थाई कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया और न ही उन्हें पूरा वेतन मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26 हजार रुपये मासिक वेतन की घोषणा आज तक लागू नहीं की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी और हठधर्मिता के कारण कर्मचारियों को भीषण गर्मी में भी हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। सरकार खुद को दलित और कर्मचारी हितैषी बताती है, लेकिन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहा व्यवहार इसके विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed