Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Run for Vision Marathon on Women's Day, message of women empowerment and drug de-addiction given

Jind News: महिला दिवस पर रन फॉर विजन मैराथन, महिला सशक्तिकरण व नशा मुक्ति का दिया संदेश

Mon, 09 Mar 2026 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 09 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Run for Vision Marathon on Women's Day, message of women empowerment and drug de-addiction given
08जेएनडी18: रन फॉर विजन मैराथन में भाग लेते हुए। संवाद।
नरवाना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नरवाना में पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और स्कूली बच्चों की भागीदारी से ‘रन फॉर विजन’ मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति और आंखों की बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन




मैराथन की शुरुआत सुबह लघु सचिवालय नरवाना से की गई, जो रेलवे रोड स्थित एक विद्यालय तक निकाली गई। इस दौरान स्कूली बच्चों, पुलिस कर्मियों और शहर के अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर महिला सम्मान, नशा मुक्ति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को ग्लूकोमा जैसी गंभीर आंखों की बीमारी के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रतिभागियों को बताया गया कि आधुनिक जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है इसलिए समय-समय पर जांच और सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जींद सोनाक्षी सिंह ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जागरूकता के साथ-साथ अवसर उपलब्ध कराना भी आवश्यक है।
वहीं डीएसपी कमलदीप राणा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और विशेष रूप से आंखों की नियमित जांच करवाने की अपील की। सामान्य अस्पताल नरवाना के चिकित्सक डॉ. कपिल ने बताया कि इन दिनों राष्ट्रीय ग्लूकोमा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्लूकोमा आंखों की गंभीर बीमारी है, जो धीरे-धीरे दृष्टि को प्रभावित करती है। कई बार लोगों को इसका पता तब चलता है जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। इसलिए नियमित आंखों की जांच बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने महिला सम्मान, नशा मुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश देते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed