फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   'Run for Unity' to be held in Safidon this morning; will commence from Ramlila Ground.

Jind News: सफीदों में आज सुबह निकलेगी रन फॉर यूनिटी, रामलीला ग्राउंड से होगा शुभारंभ

Sat, 31 Oct 2026 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
'Run for Unity' to be held in Safidon this morning; will commence from Ramlila Ground.
30जेएनडी06: एसडीएम पुलकित मल्होत्रा रन फॉर यूनिटी की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए। स्रोत : प - फोटो : Archive
सफीदों। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को सफीदों में उपमंडल स्तरीय रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। दौड़ सुबह सात बजे रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर नए बस स्टैंड होते हुए लघु सचिवालय परिसर में संपन्न होगी। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेकर जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने नायब तहसीलदार और नगरपालिका सचिव को आयोजन के समन्वय एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं पुलिस विभाग को सुरक्षा, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था संभालने को कहा। एसडीएम ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य और खंड शिक्षा अधिकारी को अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश देना है। बैठक में नायब तहसीलदार संजय कुमार, बीडीपीओ प्रवीण, डीएसपी रीडर सोनू कुमार, मार्केट कमेटी सचिव आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed