फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   RTPCR lab will be shifted to the third floor of the old building of Civil Hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में तीसरे तल पर होगी आरटीपीसीआर लैब शिफ्ट

Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
RTPCR lab will be shifted to the third floor of the old building of Civil Hospital
22जेएनडी09: लैब के लिए जगह का निरीक्षण करते हुए कार्यवाहक सीएमओ डाॅ. पालेराम व अन्य अधिकारी। स्
जींद। आरटीपीसीआर लैब को जींद लैब में स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने अस्पताल के पुराने भवन के तीसरे तल का दौरा किया। यहां मौजूद कमरों के साथ लैब चलाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों की जांच की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्वास्थ्य स्टाफ के साथ यह देखने का काम किया कि अगर लैब को तीसरे तल पर लाया जाता है तो संक्रमण फैलने का खतरा न रहे। फिलहाल यहां सफाई का काम करवा दिया गया है और स्टोर के रूप में तल का प्रयोग किया जा रहा है। कुछ तकनीकी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आरटीपीसीआर लैब तीसरे तल पर शिफ्ट होगी।
विज्ञापन

डीजी हेल्थ ने आदेश दिए हैं कि 31 मार्च तक हर हाल में जिला मुख्यालय नागरिक अस्पताल में आने वाले लोगों को सभी तरह के टेस्ट एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों। इस समय अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटिड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी चलाई जा रही है। इसमें टीबी, एड्स समेत अन्य बीमारियों के टेस्ट एक ही जगह हो रहे हैं, जबकि काला पीलिया, कोरोना समेत अन्य गंभीर बीमारियों के सैंपल उचाना की लैब में भेजे जाते हैं। कोरोना के समय में जांच को लेकर आरटीपीसीआर लैब उचाना में तैयार की गई थी। अब इस लैब को जींद स्थानांतरित करने की तैयारी दो माह से चल रही है। डीजी हेल्थ के आदेशों पर कार्यवाहक सीएमओ डाॅ. पालेराम कटारिया, डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला, एमएस डाॅ. अरविंद, आरटीपीसीआर लैब प्रभारी डाॅ. जेके मान ने पुरानी बिल्डिंग के तीसरे तल का दौरा किया, क्योंकि सबसे नीचे सभी तरह के टेस्ट किए जा रहे हैं। उचाना आरटीपीसीआर लैब के लिए यहां अतिरिक्त जगह नहीं है, क्योंकि इस लैब में गंभीर बीमारियों के टैस्ट होंगे। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
31 मार्च तक हर हाल में उचाना की लैब को जींद लाया जाएगा : डाॅ. भोला
कोरोना के समय से आरटीपीसीआर लैब उचाना में चल रही है। डीजी हेल्थ ने निर्देश दिए थे कि सभी टेस्ट एक ही जगह हों। अब 31 मार्च तक हर हाल में उचाना की लैब को जींद लैब में लाया जाएगा, ताकि एक ही लैब में सभी तरह के टेस्ट एक ही जगह हो सकें।
-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed