फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rs 12.88 lakh stolen from gas cutter by cutting door of strong room

गैस कटर से स्ट्रांग रूम का दरवाजा काटकर चुराए 12.88 लाख रुपये

Mon, 30 Sep 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rs 12.88 lakh stolen from gas cutter by cutting door of strong room
देवरड़ रोड स्थित को ऑपरेटिव बैंक की छत पर लगी सीमेंट की जाली को तोड़कर चोर बैंक में घुसे और गैस कटर से स्ट्रांग रूम के दरवाजे को काटकर 12 लाख 88 हजार 197 रुपये चोरी कर लिए। चोरी की वारदात को अंजाम देने के साथ चोर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा, जिससे चोरों के बारे में कोई जानकारी मिल सके। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण यह पता नहीं चला कि चोरी किस दिन हुई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौ बजे जब बैंक का सफाई कर्मचारी पहुंचा तो चोरी के बारे में पता चला। सफाई करने के लिए वह अंदर गया तो दरवाजा नहीं खुला। उसने तुरंत इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दी। बैंक मैनेजर अनिल कुमार ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो बैंक में चोरी का पता चला। चोरी की जानकारी मिलते ही डीएसपी कप्तान सिंह, जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, एसएफएल व फिंगर प्रिंट की टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि चोर पड़ोस के बंद पड़े मकान से बैंक की छत पर पहुंचे। उन्होंने छत पर लगी सीमेंट की जाली तो तोड़ा और बैंक में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को काट दिया और सारा सामान खंगाला। सामान खंगालने के बाद गैस कटर से स्ट्रांग रूम के दरवाजे को काट दिया। स्ट्रांग रूम में रखे 12 लाख 88 हजार 197 रुपये चोरी करके फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed