फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rs 1.55 lakh stolen by breaking the lock of fertilizer seed shop

खाद बीज की दुकान का ताला तोड़कर 1.55 लाख रुपये किए चोरी

Thu, 30 Dec 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.55 lakh stolen by breaking the lock of fertilizer seed shop
कैथल रोड पर खाद बीज की दुकान का ताला तोड़कर 29 दिसंबर की रात को अंदर से 1.55 लाख रुपये की चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कंडेला निवासी बिट्टू रेढू ने बताया कि उन्होंने बरसाना निवासी सिकंदर के साथ साझे में कंडेला खाप बीज भंडार के नाम से कैथल रोड पर दुकान की है। 29 दिसंबर को वह किसी काम से हिसार चला गया था। इसके बाद सायं को सिकंदर दुकान को ठीक से बंद करके सोने के लिए दुकान के ऊपर बने कमरे में चला गया था। इस दौरान उनकी दुकान के गल्ले में 1.55 लाख रुपये रखे हुए थे। जब सिकंदर ने सुबह दुकान पर आकर देखा तो दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर गल्ले से पैसे गायब मिले। इस मामले में शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर से नकदी चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed