{"_id":"68ea9e2890565c00c40381de","slug":"rohtaks-tanmay-took-three-wickets-and-vishnu-took-two-wickets-to-give-haryana-victory-jind-news-c-17-rtk1037-743303-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोहतक के तन्मय ने तीन व विष्णु ने दो विकेट लेकर हरियाणा को दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोहतक के तन्मय ने तीन व विष्णु ने दो विकेट लेकर हरियाणा को दिलाई जीत
Sat, 11 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
02 पांडिचेरी में वीनू मांकड़ ट्रॉफी के हरियाणा व बिहार के बीच खेले गए मैच में विकेट लेने के बा
रोहतक। वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शनिवार को हरियाणा ने बिहार को 9 विकेट से हराया। इसमें रोहतक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। तन्मय ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4.1 ओवर में तीन मेडन व आठ रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं विष्णु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए।
इसके अलावा रिषभ ने 21 गेंदों पर चौकों व तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। मुकाबला सीएपी मैदान पुडुचेरी में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहतक के विष्णु ने अपनी चौथी गेंद पर बिहार का पहला विकेट गिराया। पांच रन पर दूसरा विकेट गिरा।
बिहार की टीम का कोई भी बल्लेबाज टिक कर खेल नहीं पाया व टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी टीम 25.1 ओवर में 73 रन पर ऑलआउट हो गई। बिहार की ओर से तौफिक ने 25 रन बनाए। हरियाणा की ओर से आरव ने चार, तन्मय ने तीन व विष्णु ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में हरियाणा की शुरुआत ठीक-ठाक रही।
विज्ञापन
हरियाणा का पहला विकेट 34 रन पर गिरा। उसके बाद सक्षम व रिषभ ने मिलकर हरियाणा की जिताया। हरियाणा ने 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीता। हरियाणा की ओर से यश ने 26 व रिषभ ने 31 रन बनाए।