फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rohtak Road has got rid of the roadsides and splints

रोहतक रोड पर सड़क के साथ लगी रेहड़ियों और फड़ियों को हटवाया

Fri, 26 Aug 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rohtak Road has got rid of the roadsides and splints
रोहतक रोड पर रेहड़ी और फड़ का सामान जब्त करते नगर परिषद कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। नगर परिषद ने शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए वीरवार को अभियान चलाया। इसके लिए नगर परिषद ने आठ अधिकारियों की टीम को मैदान में उतारा। नगर परिषद ने सड़क किनारे तथा बाजार में रेहड़ी तथा फड़ लगाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वीरवार को नगर परिषद ने रोहतक रोड पर सड़क के साथ लगी रेहड़ियों तथा फड़ियों को कार्रवाई कर हटा दिया। इस दौरान नप टीम ने सामान को भी कब्जे में लेकर जुर्माना भी लगाया। साथ ही टीम ने चेताया कि यदि सड़क किनारे रेहड़ी या फड़ लगाई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अमले द्वारा की गई कार्रवाई से सड़क किनारे रेहडी तथा फड़ लगाने वालों में हड़कंप मच गया और सामान तथा रेहड़ियों को लेकर भागते देखे गए।
विज्ञापन

शहर के अंदर तकरीबन सभी सड़कों के साथ रेहड़ियां तथा फड़ेें लगी रहती हैं, जिसके कारण सड़के संकरी हो रही थी और आने-जाने का रास्ता भी नहीं बच रहा था। इसके चलते लोगों का और वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। साथ ही हादसे होने की आशंका भी लगातार बनी रहती थी। नगर परिषद ने सड़कों के किनारे से रेहड़ी तथा फड़ों को हटाने का अभियान शुरू किया है, जिसको लेकर बाकायदा आठ अधिकारियों की डयूटी लगाई गई थी, जिसमें कार्रवाई के लिए नप के कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र राठी, मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता जय जैन, स्वच्छ भारत मिशन के संयोजक सूरज, सीटीएल प्रदीप, सफाई दरोगा राजबीर, सुरजीत तथा विजेंद्र को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

हर सप्ताह चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
पूरे शहर में सड़कों तथा बाजारों में रेहड़ी, फड़ वालों ने अतिक्रमण किया हुआ था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ट्रैफिक थाना प्रभारी शमशेर सिंह के साथ नगर परिषद अधिकारियों ने बैठक कर शहर को रेहड़ी तथा फड़ से होने वाले अतिक्रमण को मुक्त करवाने का निर्णय लिया। इसको लेकर वीरवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रोहतक रोड से अतिक्रमण हटाने की मुहिम को शुरू किया गया। साथ ही आदेशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी नगर परिषद द्वारा अमले में शामिल कर्मचारियों को दी गई थी। नगर परिषद द्वारा हर सप्ताह शहर में रेहड़ी और फड़ वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई
नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों से रेहड़ी और फड़ को हटाया गया है। कुछ जगह सामान भी जब्त किया गया है। दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि दोबारा सडक़ किनारे रेहड़ी या फड़ लगी मिलती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा।
-सुशील कुमार, ईओ, नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed