फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rohtak resident Aman Chinta, the leader of Nandu gang, is the mastermind of the triple murder.

Jind News: नंदू गैंग का सर्वेसर्वा रोहतक निवासी अमन चिंटा ही है तिहरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड

Mon, 13 Jan 2025 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rohtak resident Aman Chinta, the leader of Nandu gang, is the mastermind of the triple murder.
नंदू गैंग का सर्वेसर्वा और मास्टरमाइंड रोहतक निवासी अमन चिंटा ने ही पिंजौर के तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिलाया था। गैंगस्टर कपिल सांगवान के कहने पर ही वह रंगदारी लेने, शूटरों की व्यवस्था करने और गैंग के सदस्यों तक रुपये पहुंचाने का काम करता है। यह खुलासा शूटरों और अन्य लोगों तक रुपये पहुंचाने वाले गैंग के सदस्यों रोहतक निवासी निखिल उर्फ नेटू और मनीष उर्फ काकू ने दी है। 11 जनवरी को पिंजौर के तिहरे हत्याकांड में आरोपी दोनों लोगों को पंचकूला सीआईए ने रोहतक से गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी के अनुसार दोनों के अकाउंट से 22 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है। दोनों आरोपियों के निशानदेही पर ही क्राइम ब्रांच अमन चिंटा को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। जांच अधिकारी के अनुसार अमन चिंटा, निखिल उर्फ नेटू और मनीष उर्फ काकू आपस में चचेरे भाई हैं। गिरफ्तार दोनों लोगों ने ही ट्रिपल मर्डर के शूटरों की सारी व्यवस्था की थी। संवाद
विज्ञापन




कपिल सांगवान का गैंग संभालता है चिंटा
पुलिस के अनुसार नंदू गैंग को रोहतक निवासी चिंटा ही संभालता है। गैंग के मुखिया कपिल सांगवान उर्फ नंदू के कहने पर ही वह वारदात को अंजाम देने की व्यवस्था करता है। वह गैंग के सभी लोगों पर नजर रखता है। इसके अलावा शूटर, रेकी करने वाले, रुपये पहुंचाने वाले को कितने रुपये कहां देने हैं, यह भी चिंटा ही तय करता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नंदू गैंग का मास्टरमाइंड अमन चिंटा ही रंगदारी से मिलने वाले रुपये का हिसाब रखता है। इस सबकी जानकारी वह मुखिया कपिल सांगवान को देता रहता है। वहां से फाइनल होने पर गैंग के सदस्यों से शूटरों तक रुपये पहुंचता है। वारदात को अंजाम देने से पहले गैंग के सभी लोग मास्टरमाइंड के टच में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed