{"_id":"4b0059b04c95255a3cd38bed71763a1e","slug":"robber-gang-busted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Tue, 23 Sep 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बड़ा बीड़ वन में पुलिस ने एक लुटेरे गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरोह के सदस्य वाहन लूटने की साजिश बना रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान लूट की घटनाओं की गुत्थी सुलझाने के लिए गठित की गई टीम ने मौके पर छापामारी की और गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के पास से पुलिस ने एक बिना नंबरों की गाड़ी तथा दो 315 बोर के पिस्तौल तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस को आशंका है कि गिरोह से अन्य लूटपाट की घटनाओं की गुत्थी सुलझेगी।
विज्ञापन
एसपी द्वारा गठित स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि हांसी रोड स्थित बड़ा बीड़ वन में कुछ लोग लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही स्पेशल स्टाफ टीम ने मौके पर छापामारी करके आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी लिए जाने पर उनके कब्जे से 315 बोर के देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस तथा एक बिना नंबरों की गाड़ी बरामद की है।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए गिरोह की पहचान गांव रामराये खेड़ा निवासी दीपक उर्फ बच्ची, गांव नाड़ा (हिसार) निवासी जितेंद्र उर्फ टिंकू, गांव खटकड़ निवासी पवन उर्फ पौना, गांव हथवाला निवासी विकास उर्फ डाक्टर के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि रात को वह लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन इसी दौरान पुलिस ने छापामारी करके गिरोह को पकड़ लिया।
सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने चारों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस को रिमांड के दौरान लूटपाट की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभवना है।
शातिर अपराधी है टिंकू उर्फ जितेंद्र
बड़ा बीड़ वन में पकड़े गए गिरोह में टिंकू उर्फ जितेंद्र शातिर अपराधी है। इससे पहले भी उसने कई वारदातों को अंजाम दिया है। हिसार जिले से संबंध रखने वाला टिंटू उर्फ जितेंद्र जींद व कुरुक्षेत्र जिले के अलावा अन्य जिलों में भी वारदात को अंजाम दिया है।
वह अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाता था और कुछ दिन बाद बाहर रहकर फिर वारदात को अंजाम दे देता था।
एसपी के प्रयास लाए रंग
एसपी अनिल कुमार धवन ने जिले में लूटपाट की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए स्पेशल टीम का गठन किया गया था। पिछले एक सप्ताह के अंदर लूटपाट की छह वारदात हो चुकी थी।
लूट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जहां स्पेशल टीम का गठन किया था, वहीं शहर के पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन गश्त करने तथा विशेष टीमों का गठन किया था। एसपी द्वारा गठित टीम ने कुछ समय बाद ही बड़े लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश करने में कामयाब रहे।
अन्य वारदातों का होगा खुलासा
मामले के जांच अधिकारी एएसआई नफे सिंह ने बताया कि पकड़े गए गिरोह को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरोह ने लूटपाट की तीन वारदातों को कबूला है। रिमांड के दौरान अन्य वारदात का भी खुलासा होने की संभावना है।
इन वारदात का हुआ खुलासा
1. नाड़ा गांव निवासी जितेंद्र उर्फ टिंगू ने खुलासा किया कि उसने दीपक उर्फ बच्ची के साथ मिलकर एक माह पहले पिपली (कुरुक्षेत्र) नेशनल हाईवे से एक रिटज गाड़ी छिनी थी।
2. तीन माह पहले जींद के नरवाना रोड पर जितेंद्र उर्फ टिंकू ने प्रदीप, प्रवीन व मनजीत के साथ मिलकर चालक पर फायरिंग करके ट्रक लूटने के फायर किए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रदीप, प्रवीन तथा मनजीत को गिरफ्तार कर लिया।
3. पकड़ा गया आरोपी पवन उर्फ पौना ने खुलासा किया कि लगभग 10 दिन पहले विकास व दीपक के साथ मिलकर उसने नरवाना रोड पर पिस्तौल के बल एक कार छीनी थी।