फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways workers expressed anger over demands not being met

Jind News: रोडवेज कर्मियों ने मांगें पूरी न किए जाने पर जताया रोष

Wed, 20 Dec 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 20 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers expressed anger over demands not being met
19जेएनडी05: बैठक में भाग लेते हुए रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदा​धिकारी। संवाद
जींद। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा की बैठक मंगलवार को यूनियन कार्यालय में जींद डिपो प्रधान बिजेंद्र सांगवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन साथ राजेंद्र सोलंकी ने किया।
विज्ञापन

बैठक में राज्य नेता जयबीर घनघस, अनूप लाठर, कुलदीप मोर, कर्मबीर कंडेला, सुरेश नेहरा मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जयबीर घनघस और सुरेश नेहरा ने बताया कि सरकार द्वारा साझा मोर्चा 11 जनवरी, 10 मार्च, 23 जून, 13 दिसंबर को कर्मियों की मांगों समाधान के लिए बैठकों के लिए आमंत्रित किया गया। साझा मोर्चा ने कर्मियों की मांगों समाधान बारे तर्क व प्रमाण दिए गए। सरकार ने साझा मोर्चा द्वारा दिए गए तर्कों व प्रमाणों को सही मानते हुए मांगों को जायज माना और मांगो को लागू करने के परिपत्र जल्द जारी करने का भरोसा दिया गया। बार-बार भरोसा देने के बाद भी मानी गई मांगों के परिपत्र आजतक जारी नहीं किए गए हैं। समस्याओं के समाधान न होने से कर्मियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ शोषण का भी सामना करना पड़ रहा है। सरकार मांगो को लागू न करके आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है।
विज्ञापन

साझा मोर्चा ने दिन प्रतिदिन बढ़ रही कर्मियों की समस्याओं को देखते हुए 24 दिसंबर को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया हैं। बैठक में जसबीर चहल, गुरेंद्र पाल, कुलदीप सिंह, राजकुमार रधाना, नीतीश शर्मा, बलकार रेढू, नरेंद्र शर्मा, रामेहर दालमवाला, राजेश कंडेला, भीम सिंह, सतीश कुमार, रामफल रेढू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed