{"_id":"65ce657f18bf09e0ef017184","slug":"roadways-will-be-litmus-test-today-jind-news-c-199-1-sroh1009-113071-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आज होगी रोडवेज की अग्निपरीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आज होगी रोडवेज की अग्निपरीक्षा
Fri, 16 Feb 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी27: बस अड्डे पर बस नहीं मिलने पर बाहर जाते यात्री। संवाद।
जींद। भारत बंद के चलते आज फिर रोडवेज की अग्नि परीक्षा होगी। रोडवेज कर्मियों ने भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया है।
इसके कारण रोडवेज की बस रूट पर निकालना रोडवेज प्रशासन के लिए बड़ी सिरदर्दी बनेगी। अगर रोडवेज की बस रूटों पर नहीं निकली तो परिवहन समिति की बसों पर ही यात्रियों का भार रहेगा। इसके कारण दिनभर यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।
नारनौल में प्रधानमंत्री के रेवाड़ी में 16 फरवरी को आयोजित भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जींद से वीरवार को 25 बस पहुंची थी, लेकिन नारनौल जाकर पता चला कि यह कार्यक्रम रद्द हो गया है। ऐसे में गुरुवार को देर शाम तक नारनौल जाकर बस वापस लौटी। 20 बस पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए लगाई गई है। वीरवार को बस की कमी के चलते कैथल, भिवानी, हिसार, पानीपत रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारी भारत बंद में हड़ताल रखेंगे। जींद डिपो में 197 रोडवेज बस हैं, जिसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। ऐसे में रोडवेज अधिकारियों का प्रयास रहेगा कि सुबह लंबे रूट पर चलने वाली बसों पर किलोमीटर स्कीम वाली बसों को चलाया जाए। जिले में इस समय 160 प्राइवेट बस नरवाना, असंध, गोहाना, पानीपत, हांसी जैसे लोकल रूट पर दौड़ रही हैं। ऐसे में शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लंबे रूट पर यात्रियों को परेशानी होगी।
इसमें हरिद्वार, पौंटासाहिब, यमुनानगर, गुरुग्राम जैसे रूट शामिल हैं। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल व भिवानी जैसे रूट पर प्राइवेट बसों को परमिट नहीं है। इस समय किसानों के दिल्ली कूच के चलते लुधियाना, चंडीगढ़, दिल्ली जैसे रूट बाधित हैं। वहीं शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल है। ऐसे में जींद से रोहतक, कु रुक्षेत्र, पानीपत, चंडीगढ़ व दिल्ली जाने के लिए यात्री ट्रेनों का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन
किसानों के दिल्ली कूच के चलते इस समय लुधियाना, दिल्ली, चंंडीगढ़ जैसे सड़क मार्ग बाधित चल रहे हैं।

15सीटीके26.... अल्पना शर्मा ।

15सीटीके26.... अल्पना शर्मा ।

15सीटीके26.... अल्पना शर्मा ।

15सीटीके26.... अल्पना शर्मा ।

15सीटीके26.... अल्पना शर्मा ।

15सीटीके26.... अल्पना शर्मा ।

15सीटीके26.... अल्पना शर्मा ।