फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways operator commits suicide by jumping in front of a train

Jind News: रोडवेज परिचालक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Sun, 12 May 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Roadways operator commits suicide by jumping in front of a train
जींद। रोडवेज परिचालक ने शनिवार सुबह जींद जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक कंडेला गांव का रहने वाला राजबीर था, जोकि लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान था। जीआरपी ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस को शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि जींद जंक्शन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने जब मृतक की तलाशी ली तो उसके पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान कंडेला गांव निवासी राजबीर के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि राजबीर को लंबे समय से किडनी की बीमारी थी, जिससे वह परेशान रहता था। उसने बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाया है। प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed