फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways got 11 more new buses, will reach by Sunday

Jind News: रोडवेज को और 11 नई बस मिलीं, रविवार तक पहुंचेंगी

Sat, 02 Mar 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 02 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways got 11 more new buses, will reach by Sunday
जींद। रोडवेज डिपो का बेड़ा लगातार बढ़ रहा है। बेड़े में रविवार तक 11 नई बस के आने की उम्मीद है। इससे रोडवेज बस की संख्या 200 के पार हो जाएगी। बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। पिछले सप्ताह भी 11 बस को शामिल किया गया था, जिनकी बुधवार को पासिंग हो गई थी। अब उन्हें लोकल रूटों पर भेजा रहा है। फिलहाल उन पर फास्टैग नहीं लगा है। फास्टैग लगने के बाद उन्हें लंबे रूटों पर उतारा जाएगा। अब नई 11 बस आने के बाद डिपो में रोडवेज बसों की संख्या 200 हो जाएगी, जिसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। परमिट व फास्टैग जैसी कागजी कार्रवाई के बाद बसों को ऑन रूट भेजा जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। किलोमीटर स्कीम वाली बस पर चालक परिवहन समिति का ऑपरेटर व परिचालक रोडवेज कर्मचारी है। इस समय डिपो में 189 बस ऑन रूट हैं, जिन पर 272 परिचालक व 249 चालक कार्यरत हैं। 1.7 नार्म्स के हिसाब से ओवरटाइम शून्य करने के लिए डिपो में 200 बसों पर 340 चालक-परिचालक की जरूरत है। ऐसे में बसों का संचालन सुचारु रूप से जारी रखने के लिए चालक व परिचालकों को ओवरटाइम दिया जा रहा है, जबकि परिवहन विभाग की ओर से एचकेआरएन के तहत 30 परिचालक भेजे जाने हैं।
विज्ञापन


डिपो में नई बसे जरूर भेजी जा रही हैं, लेकिन बसों की संख्या के हिसाब से कर्मचारियों की कमी है। हरियाणा कौशल निगम के तहत चालक-परिचालक की भर्ती की जा रही है, जबकि सरकार को चाहिए कि बेड़े में स्थायी भर्ती करे। -संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ।
विज्ञापन


डिपो में 11 नई बस रविवार तक पहुंच जाएंगी। बसों के आने के बाद कागजी कार्रवाई के बाद रूट पर भेजा जाएगा। फास्टैग लगने तक बसों को हांसी, रोहतक व असंध जैसे लोकल रूटों पर चलाया जाएगा। वहीं फास्टैग लगने के बाद लंबे रूटों पर भेजा जाएगा। -जसमेर खटकड़, इंचार्ज, ड्यूटी सेक्शन, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed