फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways flying squad caught 450 ticketless passengers in three months.

Jind News: रोडवेज फ्लाइंग टीम ने तीन माह में बिना टिकट पकड़े 450 यात्री

Mon, 15 Jun 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Roadways flying squad caught 450 ticketless passengers in three months.
फोटो 14जेएनडी13-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
जींद। रोडवेज की फ्लाइंग टीम ने तीन माह में बिना टिकट यात्रा करने वाले करीब 450 यात्रियों को पकड़ा है। इन पर पांच लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

पांच टीमें लगातार बसों की जांच कर रही हैं। टीम का मुख्य उद्देश्य राजस्व की चोरी रोकना और यात्रियों को नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करना है। जांच के दौरान ऐसे यात्रियों को पकड़ा गया जो बिना टिकट यात्रा कर रहे थे या जिनके पास वैध टिकट नहीं था। मार्च में 2794 बसों की जांच कर यात्रियों पर 1.86 लाख रुपये जुर्माना लगाया। अप्रैल में 2904 बसों की जांच कर 1.73 लाख रुपये जुर्माना लगाया था। मई में टीम ने 2627 बसों की जांच कर 1.70 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। बिना टिकट पाए जाने वाले यात्री पर औसतन 500 रुपये जुर्माना लगाया जाता है। कई यात्री किराया बचाने के लिए बिना टिकट यात्रा करने का प्रयास करते हैं लेकिन फ्लाइंग टीम की नियमित जांच के कारण ऐसे मामलों में कमी आ रही है।
विज्ञापन

टीम बस अड्डों के अलावा विभिन्न मार्गों पर अचानक बसों को रोककर भी जांच करती है जिससे नियम तोड़ने वालों को पकड़ना आसान हो जाता है। रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों से आह्वान किया है कि वह बस में चढ़ते ही टिकट अवश्य लें और यात्रा के दौरान टिकट अपने पास सुरक्षित रखें। यदि कोई परिचालक टिकट नहीं देता है तो इसकी सूचना तुरंत विभागीय अधिकारियों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बिना टिकट यात्रा करना नियमों का उल्लंघन है और पकड़े जाने पर जुर्माना भरना पड़ता है। आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसलिए रोडवेज बसों में सफर करते समय टिकट जरूर लें।-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed