{"_id":"6866c3dc28f203186f09c7a1","slug":"roadways-employees-will-join-the-nationwide-strike-will-block-the-roads-on-the-9th-jind-news-c-199-1-sroh1006-137243-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पात्र व्यक्तियों का डाटा करें पोर्टल पर अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पात्र व्यक्तियों का डाटा करें पोर्टल पर अपलोड
Thu, 03 Jul 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के अंतर्गत डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर किए जा रहे कार्यों का फीडबैक लिया।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिला में जो भी पात्र व्यक्ति शामिल होते है उन सभी का डाटा पोर्टल पर समयबद्ध अपलोड करना सुनिश्चित करें ताकि लाभार्थियों को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ शीघ्र मिल सके।
संबंधित बीडीपीओ अपने-अपने खंडों के पात्र व्यक्तियों व मकान बनाने के लिए चिन्हित की जाने वाली भूमि की मौका रिपोर्ट क्षेत्र में जाकर तैयार करें ताकि तय मापदंडों की रिपोर्ट मुख्यालय भिजवाई जा सके। जैसे ही संबंधित गांव में भूमि का चयन हो जाए तो जिला नगर योजनाकार मैप तैयार करें। उसी के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को आवासीय सुविधा हेतु कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडीसी विवेक आर्य, जिला परिषद के सीईओ अनिल दून, नगराधीश डॉ. आशीष देशवाल, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, नगर योजनाकार अंजू मौजूद रहे।