फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways employees will go from village to village and distribute happy cards

Jind News: रोडवेज कर्मचारी गांव-गांव जाकर बांटेंगे हैप्पी कार्ड

Tue, 30 Jul 2024 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Jul 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees will go from village to village and distribute happy cards
29जेएनडी24-किनाना गांव में हैप्पी कार्ड वितरित करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
जींद। मुनादी कराने के बाद भी लोग हैप्पी कार्ड लेने के लिए रोडवेज कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब रोडवेज विभाग गांव-गांव जाकर हैप्पी कार्ड का वितरण करेगा। इसके लिए रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रोडवेज कर्मचारियों की चार टीमों का गठन किया गया है। एक टीम में छह सदस्य हैं।
विज्ञापन

निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि महाप्रबंधक अपने स्तर पर हैप्पी कार्ड वितरण को बढ़ाने का प्रयास करें। कम से कम दो हजार हैप्पी कार्ड प्रतिदिन तथा उपकेंद्र स्तर पर 500 कार्ड प्रतिदिन वितरण करने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। अभी रोडवेज अधिकारियों ने लगभग 45 हजार हैप्पी कार्ड बांट चुके हैं।
विज्ञापन


निदेशालय ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि संबंधित ग्राम सरपंच को फोन के माध्यम से पहले दिन सूचित करें। सरपंच से गांव में इस बारे में बार-बार मुनादी करवाने का अनुरोध करें। सरपंच के साथ विचार-विमर्श करके हैप्पी कार्ड वितरण के लिए जगह जैसे स्कूल, ग्राम सचिवालय, धर्मशाला या चौपाल का चयन भी कर लें। हैप्पी कार्ड वितरण करने वाली टीमों की व्यवस्था इस प्रकार की जाए कि देर शाम तक हैप्पी कार्य वितरित किए जा सकें। जो चालक या परिचालक गांव में रात्रि ठहराव पर जाते हैं, उन्हें निर्देशित करें कि वे अपने गांव के लोगों या लाभार्थियों को इस स्कीम के बारे में प्रेरित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा हैप्पी कार्ड का रजिस्ट्रेशन व वितरण किया पर सके। वहीं यदि कोई लाभार्थी आगार में हैप्पी कार्ड प्राप्त करने के लिए आता है तथा उसके पास ओटीपी या रेफरेंस नंबर नहीं है तो भी आगार में उपलब्ध कंप्यूटर के जरिए उसकी मदद करें तथा ओटीपी जनरेट करते हुए उसे कार्ड वितरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्य हर साल हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। लाभार्थी परिवार के सदस्यों को कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसे दिखाकर वह यात्रा कर सकते हैं। यह स्मार्ट कार्ड सीधे ई-टिकटिंग प्रणाली से कनेक्ट होते हैं। कार्ड दिखाने के बाद पात्र लाभार्थी को परिचालक जीरो बैलेंस का टिकट जारी करते हैं। हैप्पी कार्ड वितरित करने के लिए विभाग की ओर से बस स्टैंड पर काउंटर बनाए गए हैं।


गांव-गांव जाकर हैप्पी कार्ड वितरण कार्य किया जाएगा। इसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है। उनकी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा हैप्पी कार्ड बांटे जाएं। कर्मचारियों क प्रयास है कि लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, जींद।

29जेएनडी24-किनाना गांव में हैप्पी कार्ड वितरित करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

29जेएनडी24-किनाना गांव में हैप्पी कार्ड वितरित करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed