{"_id":"6ad3c59ab107c54dba0c76a7","slug":"roadways-buses-deployed-on-the-jind-asandh-route-following-a-complaint-on-the-cm-window-jind-news-c-199-1-sroh1006-162294-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीएम विंडो पर शिकायत के बाद जींद असंध रूट पर चलीं 12 रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीएम विंडो पर शिकायत के बाद जींद असंध रूट पर चलीं 12 रोडवेज बसें
विज्ञापन
जींद। असंध रूट पर रोडवेज बसों की कमी से परेशान यात्रियों के लिए राहत की खबर है। जींद डिपो ने इस रूट पर 12 बसें शुरू की हैं।
लंबे समय से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे यात्रियों ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद मुख्यालय के आदेश पर रोडवेज डिपो की ओर से यह कदम उठाया गया है। बसों की संख्या बढ़ने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
जींद-असंध रूट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। रोडवेज बसों की कमी के कारण यात्रियों को बस स्टैंड पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। कई बार उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी परिवहन समितियों की बसों पर निर्भर रहना पड़ता था। यात्रियों की ओर से इन बसों में दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।
ऐसे में यात्रियों ने रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई थी। यात्रियों ने समस्या के समाधान के लिए सीएम विंडो पर शिकायत दी।
शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्यालय ने बस सेवा बढ़ाने के निर्देश दिए।