फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Roadways bus drivers and operators will have to take permission from the headquarters for more than 15 night stays.

Jind News: 15 से ज्यादा रात्रि ठहराव पर रोडवेज बस चालकों-परिचालकों को मुख्यालय से लेनी होगी अनुमति

Thu, 19 Dec 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus drivers and operators will have to take permission from the headquarters for more than 15 night stays.
19जेएनडी15-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जो कि रात्रि ठहराव पर रवाना होती हैं। संवाद
जींद। 15 से ज्यादा रात्रि ठहराव करने पर रोडवेज चालक-परिचालकों के अब मुख्यालय से अनुमति लेनी होगी। यदि महीने में 10 दिन तक रात्रि ठहराव किए हैं तो चालकों-परिचालकों के टीए बिलों का महाप्रबंधक को अपने स्तर पर निपटान करना होगा। इसको लेकर रोडवेज मुख्यालय ने पत्र जारी किया है। पत्र के बाद कर्मचारियों में रोष बन गया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि 10 ही रात्रि ठहराव करवाने हैं तो पहले कर्मचारियों के बकाया डेढ़ साल का रात्रि भत्ता जारी करना होगा। वहीं जारी किए गए पत्र अनुसार जिन चालक और परिचालक ने महीने में 10 रात्रि ठहराव किए गए हैं। उनके रात्रि ठहराव से संबंधित टीए बिल का महाप्रबंधक अपने स्तर पर निपटान करें। वहीं जिन चालक व परिचालकों ने माह में 11 से 15 दिनों तक रात्रि ठहराव किए हैं। उनकी स्वीकृति निदेशक से लेनी होगी। ऐसे में उनके रात्रि ठहराव से संंबंधित टीए बिलों को महाप्रबंधक की टिप्पणी सहित मामला मुख्यालय को प्रेषित करें। इसके अतिरिक्त जिन चालक-परिचालकों ने महीने में 15 दिनों से अधिक रात्रि ठहराव किए गए हैं। उनकी स्वीकृति परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से लेनी होगी। मुख्यालय ने पत्र जारी कर महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि चालक-परिचालकों के रात्रि ठहराव संबंधित टीए बिलों पर निपटान करते मुख्यालय को अवगत करवाएं। जिन महाप्रबंधक कार्यालयों ने अभी तक चालक व परिचालकों के रात्रि ठहराव से संबंधित टीए बिलों को मुख्यालय में भिजवाया गया है, उन्हें वापस करते हुए चालक व परिचालकों के अगल-अलग बिलों को नियमों अनुसार ठीक करते हुए दोबारा मुख्यालय में भेजें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 168 बसों में से डिपो की 40 से अधिक बसें अंतरराज्यीय, अंतर जिला व गांवों में नाइट स्टे करती हैं। जींद डिपो की बस जयपुर, लुधियाना, गंगानगर, सालासर, नारनौल, अमृतसर, हरिद्वार, ऋषिकेश, भिवानी, रोहतक, कैथल, गोहाना, दिल्ली, हिसार के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी रात्रि ठहराव करती हैं।
विज्ञापन


मुख्यायल के जारी पत्र में जो नए नियम लागू किए हैं, उनसे कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का पिछले डेढ़ साल का रात्रि भत्ता बकाया है, जिसका विभाग को जल्द भुगतान किया जाना चाहिए। -संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि ठहराव के दौरान चालक-परिचालकों के बनने वाले टीए बिल को लेकर पत्र जारी हुए हैं। पत्र के अनुसार 15 से अधिक रात्रि ठहराव करने वाले चालक-परिचालकों के टीए बिल की स्वीकृति मुख्यालय से लेनी होगी। -राजेश हैबतपुर, डीआई, रोडवेज डिपो, जींद।

19जेएनडी15-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जो कि रात्रि ठहराव पर रवाना होती हैं। संवाद

19जेएनडी15-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जो कि रात्रि ठहराव पर रवाना होती हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed